धनबाद । सोमवार की रात केंदुआडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत केंदुआ अंदर मार्केट स्थित सुमित गुप्ता के दुकान- घर में आचनक भीषण आग लग गई, घटना में एक बच्चे समेत तीन लोगों की झुलसकर दर्दनाक मौत हो गई । घटना के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा- तफरी मच गई । घटना के संबंध में बताया जाता है कि नीचे दुकान और ऊपर मंजिला में दुकान मालिक के परिजन रहते थे । दुकान में लगी भीषण आग दुकान से पहले तल्ला घर तक पँहुच गया । घटना में उमा देवी, प्रियंका गुप्ता और मासूम बच्ची सौम्या कुमारी की मौत हो गई है । वही चार अन्य घायल हुए है । घायलों का इलाज विभन्न अस्पताल में चल रहा है।

स्थनीया लोगो की सक्रियता मदद से अन्य घर जलने से बच गया। सुमित की दुकान में लगी आग की जद में अन्य तीन से चार दुकान आ गया।जिससे अन्य लोगो को भी नुकसान हुआ है। दमकल बड़ी वाहन सकरी सड़क होने के कारण घटनास्थल तक नही पँहुच पाया।छोटे दमकल वाहन को किसी तरह से नजदीक तक लाया गया।लगभग तीन घण्टे के मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *