राजेश दुबे की रिपोर्ट

विष्णुगढ़ । विष्णुगढ़ प्रखंड के जोबर पंचायत के मुरलियाडीह निवासी निर्मल महतो ( 41 वर्ष) पिता जीतन महतो की मौत गुजरात के भरूच जिले में हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार विष्णुगढ़ प्रखंड के जोबर पंचायत के मुरलियाडीह के रहने वाले निर्मल महतो , पिता जीतन महतो की रविवार रात एकाएक उनकी तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में उन्हें नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया , जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते हीं उनके परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। वहीं पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। बता दें कि मृतक निर्मल महतो गुजरात के भरूच जिले में टायर बनाने वाली एक कंपनी A T G Yokohama में काम करते थे। मृतक अपने पीछे पत्नी ,दो पुत्रियां मनीषा कुमारी ( 18 वर्ष) एवं प्रमिला कुमारी ( 10 वर्ष) और एक पुत्र किशोर कुमार ( 17 वर्ष) को छोड़ गए हैं।

प्रवासी मजदूर निर्मल महतो की मौत की सूचना मिलते हीं विष्णुगढ़ पूर्वी भाग जिला परिषद सदस्य सरजू पटेल मृतक के घर पहुंच कर उनके परिजनों को ढांढस बंधाया। पूर्वी भाग जिला परिषद सदस्य सरजू पटेल ने कंपनी से वार्तालाप कर उचित मुआवजे की मांग की है। जिला परिषद सदस्य सरजू पटेल ने कहा कि झारखंड के नौजवान रोजगार की तलाश में परदेश जाते हैं और वहां जाकर उनकी मौत हो जाती है, जो काफी दुखद है। उन्होंने कहा कि झारखंड के मजदूरों के हित में सूबे की सरकार को कोई ठोस पहल करनी चाहिए , ताकि मजदूरों के पलायन को रोका जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *