निशिकान्त मिस्त्री

जामताड़ा । जिला खनन पदाधिकारी ने अवैध खनन के विरुद्ध बड़ी छापेमारी करते हुए अजय नदी के  निमबेरा घाट पर छापेमारी कर अवैध बालू लदे अट्ठारह ट्रैक्टर को जप्त किया है जप्त किए गए ट्रैक्टर को बिंदापत्थर थाना में रखा गया है वहीं इस छापेमारी अभियान में मिहीजाम पुलिस तथा बिंदापत्थर पुलिस भी शामिल थी। जानकारी के अनुसार खनन विभाग की अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार सुबह 3:30 बजे जिला खनन पदाधिकारी नेम भेड़ाघाट पहुंचे जहां पर लगभग 50 की संख्या में ट्रैक्टर पर बालू लोड हो रहा था जिला खनन पदाधिकारी को देखकर दो दर्जन से ज्यादा ट्रैक्टर वाले फरार हो गए लेकिन अट्ठारह ट्रैक्टर को पकड़ लिया गया।

उसके बाद बिंदापत्थर तथा मिहिजाम पुलिस को बुलाकर सभी ट्रैक्टरों को बिंदापत्थर थाना को सुपुर्द कर आगे की करवाई की जाएगी। खनन पदाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया की जिले में किसी भी प्रकार अवैध खनन को नही करने देंगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *