निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । स्लिंगशॉट एसोसिएशन ऑफ झारखंड के तत्वाधान में गत 3 वर्षों से आयोजित भगवान बिरसा मुंडा जयंती एवं झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पे भगवान बिरसा मुंडा कप सह तृतीय झारखंड राज्य स्लिंगशॉट गुलेल प्रतियोगिता का आयोजन जामताड़ा के रजवाड़ी स्थित इंडोर स्टेडियम में किया जा रहा है । इसके संदर्भ में आज नगर स्थित सेंट एंथोनी स्कूल के प्रांगण में स्लिंगशॉट एसोसिएशन ऑफ झारखंड के तत्वाधान में डॉ.डी .डी.भंडारी की अध्यक्षता मे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से स्लिंगशॉट एसोसिएशन ऑफ़ झारखंड के निर्देश दीपक दुबे , महासचिव भास्कर चांद, कोषाध्यक्ष सूरज कु.पासवान ,सदस्य रौनक राज एवं अनीश रंजन मुख्य रूप से उपस्थित थे।
जानकारी देते हुए स्लिंगशॉट एसोसिएशन ऑफ झारखंड के निदेशक दीपक दुबे ने बताया कि यह प्रतियोगिता गत 3 वर्षों से लगातार आयोजित किया जा रहा है। इसी के संदर्भ में इस बार भी भगवान बिरसा मुंडा जयंती एवं झारखंड स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर यह प्रतियोगिता जामताड़ा नगर स्थित इंडोर स्टेडियम रजवाड़ी जामताड़ा में 15 नवंबर सुबह 10:00 बजे शुभारंभ किया जाना है। जिसमें झारखंड के जामताड़ा जिला सहित गोड्डा ,दुमका, देवघर,धनबाद, जमशेदपुर ,गुमला ,सरायकेला खरसावां , गिरिडीह एवं एसपी माइंस चित्रा टीम के लगभग डेढ़ सौ खिलाड़ी शामिल होंगे। आज के प्रेस कॉन्फ्रेंस की अध्यक्षता कर रहे हैं डॉ .डी.डी.भंडारी ने जानकारी देते हुए बताएं कि स्लिंगशॉट कोई नई खेल नहीं है यह हमारे झारखंड के सांस्कृतिक एवं परंपरागत खेलो से जुड़े हुए एक खेलों में शामिल है।
निश्चित रूप से अब यह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता में स्लिंगशॉट के नाम से जाने जा रहे हैं । इस खेल का आज से लगभग 4 साल पहले जामताड़ा में इसका राज्य स्तरीय कमेटी का गठन किया गया और निरंतर दिन प्रतिदिन यह खेल पूरे झारखंड प्रदेश में विभिन्न जिलों में अपना जगह बना रहे हैं। इस बार झारखंड सरकार ने पिछले महीने जनजातीय खेल में गुलेल खेल को शामिल करके झारखंड के सभी जिले में सफल आयोजित कराकर प्रमंडल स्तरीय तक के प्रतियोगिता का आयोजन राज्य सरकार द्वारा किया गया और आने वाले समय में यह खेल झारखंड में सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में भी खिलाड़ियों को तरसने का कार्यकर इस खेल से जोड़ा जाएगा जिससे कि सिर्फ जामताड़ा ही नहीं पूरे झारखंड में गरीब एवं वंचित गुलेल खेल के खिलाड़ियों को एक बेहतर प्लेटफॉर्म देकर राज्य और राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए एक मंच साझा किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में आने वाले सभी खिलाड़ियों को जामताड़ा शहर मैं हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है।
