निशिकांत मिस्त्री
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा शशि भूषण मेहरा ने समस्त जिलेवासियों को दीं दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं
जामताड़ा । आज उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा शशि भूषण मेहरा ने समस्त जिलेवासियों को दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उपायुक्त ने जिलावासियों को दीपावली के पावन पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीवाली का पर्व सभी के जीवन में ढेर सारी खुशियां लेकर आएं और सभी सौहार्दपूर्ण वातावरण में प्रेम एवं भाईचारे के साथ इस त्योहार को मनाएं। उन्होंने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे कम से कम पटाखें चलाएं ताकि ध्वनि प्रदूषण व अन्य प्रदूषण पर अकुंश लग सके। इसके साथ-साथ उन्होंने यह भी कहा कि केवल ग्रीन पटाखों का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि ग्रीन पटाखों से प्रदूषण कम होता है तथा पर्यावरण की भी सुरक्षा होती है।.उन्होंने कहा कि दीपावली के दौरान शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में तथा जिले भर में लोग पटाखा आदि जलाते हैं ।
ऐसे में।पटाखा / आतिशबाजी से आगजनी दुर्घटना एवं भगदड़ जैसे हादसों से बचने के लिये उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी, सिविल सर्जन, कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमंडल, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, थाना प्रभारी को सतर्क रहने एवं आपात स्थिति में आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। किसी भी इमरजेंसी की स्थिति में निम्न नम्बरों पर संपर्क स्थापित कर सकते हैं, पुलिस सहायता के लिये – 100, अग्नि शमन सहायता के लिये :-101, फायर स्टेशन जामताड़ा : 9304953448, जिला कन्ट्रोल रूम :-9835676290.इसके अलावा विशेष परिस्थिति में जिले के वरीय पदाधिकारियों से संपर्क स्थापित किया जा सकता है, जो इस प्रकार है। उपायुक्त जामताड़ा – 9431130960 (दूरभाष), 06433 – 222435 (कार्यालय दूरभाष), पुलिस अधीक्षक जामताड़ा – 9431130811, 06433- 222021 (कार्यालय दूरभाष), अपर समाहर्ता जामताड़ा – 8210148987, अनुमंडल पदाधिकारी जामताड़ा – 9693741777, सिविल सर्जन, जामताड़ा – 8210491588, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी – 9470591035, पुलिस उपाधीक्षक (मु०) जामताड़ा – 9470591046, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नाला – 9523355003 समपर्क कर सकते।
