निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । नारायणपुर थाना क्षेत्र के रंगाडीह,।भागाबंध एवं झिलुवा नदी किनारे साईबर अपराध करने की गुप्त सूचना पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी को मिली। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक ने विश्वनाथ सिंह के नेतृत्व में दल बल के साथ उक्त स्थानों में अपराधियों के विरूद्ध छापामारी किया गया। जहां से चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली। वहीं पुलिस को चकमा देकर दो साइबर अपराधी फरार हो गया। आज साइबर थाना में प्रशिक्षु डीएसपी चंद्रशेखर ने प्रेस कांफ्रेंस कर पत्रकारों को बताया कि पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पु०नि० विश्वनाथ सिंह के नेतृत्व तथा अन्य पुलिसकर्मी को शामिल करते हुए नारायणपुर थानान्तर्गत ग्राम रंगाडीह (भागाबंध) एवं ग्राम लिवा नदी किनारे तेजला सुधिया में साईबर अपराधियों के विरूद्ध छापामारी कर साईबर अपराधी (1) नाजीर असारी, उम्र 21 वर्ष, पिता मुस्तफा मियाँ (2) ताजमुल अंसारी, जा 20 वर्ष, पिता नईमुद्दीन मियाँ उर्फ नयूम दोनों ग्रामरगाडीह (भागाबाँध), (3) कन्हैया मडल उम्र 20 वर्ष, पिता वासुदेव मंडल (4) बिरबल मछल उम्र 20 वर्ष, पिता लोलीन महल दोनों ग्राम शिलुवा सभी थाना नारायणपुर जिला जामताला भागने के क्रम मे फर्जी मोबाईल सिम वगैरह के साथ पकड़ा गया ।
जबकि 02 युवक भागने मे सफल हुए। इस संबंध में इनके विरुद्ध जामताड़ा साईबर अपराध थाना कांड संख्या 60/23 के अंतर्गत कांड दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेजा जा रहा है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से मोबाईल 18, सिमकार्ड 26, I-Pad (Apple) -01,।KTM मोटरसाईकिल -01, DONGLE WIB 02 बरामद हुआ है। इन अपराधियों द्वारा विभिन्न बैंकों का अधिकारी बनकर लोन देने के नाम पर मोबाईल सेयरिंग एप जैसे ANYDESK, TEAM VIEWER RUST DESK डाउनलोड करवाकर कार्ड नंबर तथा गोपनीय नंबर प्राप्त कर साईबर ठगी करना एवं बिजली बिल जमा नहीं करने तथा बिजली लाइन काटने का मैसेज देकर तथा खुद को किसी बिजली विभाग का अधिकारी बताकर साइबर ठगी करने की शैली है।
