राजेश दुबे की रिपोर्ट
बिष्णुगढ़ । विष्णुगढ़ प्रखंड सभागार भवन में पंचायत समिति सदस्य की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख जैबुन निशा एवं संचालन प्रखंड विकास पदाधिकारी अखिलेश कुमार के द्वारा किया गया। सभी विभागों का पूर्व बैठकों में लिए गए कार्यवाही पर समीक्षा किया गया .समीक्षा के क्रम में – सभी सदस्य संबंधित अधिकारियों के जवाब से असंतुष्ट दिखे । बताया जाता है कि नव पदस्थापित प्रखंड विकास पदाधिकारी के पहल से इस बैठक को याहुत की गई थी, जिससे सभी विभागों के अधिकारी, पंचायत समिति सदस्य मिलकर प्रखंड के पंचायतों में विकास के सही रोड मैप तैयार कर सकें । परंतु पूर्व में लिए गए कई प्रस्ताव के सही जवाब नहीं मिलने के कारण सदस्यों ने काफी टीपा टिप्पणी के साथ बैठक को – आगे बढ़ाया ।
पूर्व में बने सदस्यों कि अस्थायी समितियों को सशक्त बनाकर क्रियाशीलता के साथ सभी विभागों के विकास की गति में पारदर्शी रुप देकर समाज के अंतिम ब्यक्ति तक लाभ पहुचाने का प्रस्ताव पारित किया गया, बैठक में शिक्षा स्वास्थ्य, कृषि, खेल, पर्यावरण, विधि ब्यवस्था पर गम्भीरता नहीं होने की कमी महसूस माननीय सदस्यों के द्वारा किया गया। कुछ सदस्यों का कहना है कि पहली बैठक में लिया गया प्रस्ताव पर कार्रवाई की समीक्षा ही मुख्य बिन्दु बनकर रह जाता है। बैठक में सांसद प्रतिनिधि, विधायक प्रतिनिधि, अंचचाधिकारी, निर्वाचन पदाधिकारी, सभी पंचायत समिति सदस्य, मनोनीत मुखिया सदस्य, विभिन्न विभागों के अधिकारी सामिल थे .जिन विभागों के अधिकारी बैठक में उपस्थित नहीं थे, कारण पुछे जाने का प्रस्ताव लिया गया ।
