राजेश दुबे की रिपोर्ट
विष्णुगढ़ । प्रखंड के अखाड़ा चौक में स्थित एम्बिशन पब्लिक स्कूल बिष्णुगढ़ में दीपोत्सव महापर्व के शुभअवसर पर चित्रकला और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसमें से नर्सरी से कक्षा दूसरा तक चित्रकला प्रतियोगिता तथा कक्षा तीसरा से कक्षा आठवां तक रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । चित्रकला प्रतियोगिता में नर्सरी से प्रथम तनवी प्रिया ,द्वितीय मानव कुमारी , तृतीय नंदनी कुमारी तथा एलकेजी से प्रथम , द्वितीय, तृतीय तथा यूकेजी से प्रथम आरती कुमारी, द्वितीय माही कुमारी , तृतीय साहस कुमार तथा कक्षा पहला से प्रथम स्वेता रानी, द्वितिय पूजा कुमारी , तृतीय जागेश्वर कुमार तथा कक्षा दूसरा से प्रथम दिव्या कुमारी , द्वितीय दिव्यम राज, तृतीय अमन कुमार तथा रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम छठा कक्षा , द्वितीय पांचवां कक्षा तथा तृतीय आठवां कक्षा के विद्यार्थियों ने किया
सभी ग्रुप के विद्यार्थियों ने आकर्षक रंगोली बनाया । विद्यालय के निदेशक विवेक कुमार ने सभी विद्यार्थियों को सरहना किए तथा विद्यालय के प्राचार्य राजेश कुमार मंडल ने उत्कृष्ठ करने वाले विद्यार्थियों को मेडल ट्रॉफी दे कर सम्मानित किए । इस मौके पर शिक्षक डिलेश्वर कुमार महतो, रोहित कुमार वर्मा, सुशांत कुमार पाठक, दीपक वर्मा,राजेश कुमार रजक, बसंत कुमार, रोशन कुमार , रूपाली देवी, सुष्मिता प्रिया,रीता देवी,लक्ष्मी कुमारी,कोमल कुमारी, प्रिया दुबे, उषा देवी, समेत विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने भाग लिया ।
