निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । शुक्रवार को काली पूजा की विशेष तैयारी को लेकर जामताड़ा पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल की अध्यक्षता में वार्ड संख्या 16 स्थित तिलाबाद काली पूजा समिति के सदस्यों के साथ बैठक आयोजित की गई।इस बैठक में काली पूजा को तैयारी को लेकर संपूर्ण रूप से भव्य काली पूजा आयोजन हेतु महत्वपूर्ण बिंदुओं पर समिति के सदस्यों के साथ श्री मंडल ने चर्चा किया।पूर्व नगर पंचायत जामताड़ा अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल ने अपने संबोधन में कहा की जामताड़ा नगर पंचायत अंतर्गत सभी शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में तमाम पूजा समितियों के माध्यम से बड़े ही धूमधाम और पवित्रता के साथ काली पूजा का आयोजन किया जाता हैं।काली पूजा के सुअवसर पर तमाम शहरी और ग्रामीण मोहल्ले में काली पूजा के भव्य आयोजन और श्रद्धालुओ के सुविधा हेतु संपूर्ण साफ सफाई,पेयजल आपूर्ति,लाइटिंग और पूजा पंडालों में संपूर्ण जनहित व्यवस्था की जाती हैं।

प्रतिवर्ष सभी पूजा समितियों और नगर के तमाम गणमान्य व्यक्तियों, प्रबुद्धजनों के सहयोग से बड़े ही धूमधाम और पवित्रता के साथ शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में काली पूजा का आयोजन किया जाता हैं।श्री मंडल ने कहा की आगामी काली पूजा को देखते हुए संपूर्ण तैयारी हेतु नगर पंचायत अंतर्गत सभी पूजा समितियों के साथ सामंजस्य बिठाकर बैठक की जा रही हैं।आज इसी क्रम में नगर पंचायत अंतर्गत तिलाबाद पूजा समिति सभी गणमान्य सदस्यो के साथ बैठक की गई।मैं तमाम काली पूजा समितियों को आश्वस्त करता हूं की काली पूजा के भव्य आयोजन हेतु समुचित जनहित व्यवस्था की जाएगी और तमाम शहरवासियों से भी विशेष अनुरोध हैं की काली पूजा के सफल आयोजन हेतु अपना अपना सहयोग दे।मौके पर मुख्य रूप से तिलाबाद पूजा समिति के सम्मानित सदस्यगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *