निशिकांत मिस्त्री

पीवीटीजी परिवारों को सभी मूलभूत सुविधाओं यथा सुरक्षित आवास, स्वच्छ पेयजल एवं स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण, सड़क, कनेक्टिविटी आदि से जोड़ें – उपायुक्त

जामताड़ा । आज उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री पीवीजीटी विकास मिशन कार्यक्रम के बेहतर कार्यान्वयन एवं समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े पीवीटीजी परिवारों को लाभ सुनिश्चित करने हेतु हितधारकों के साथ बैठक आहूत किया गया।
बैठक में उपायुक्त ने कहा कि विशेष रूप से संवेदनशील जनजातीय समूहों (पीवीटीजी) की सामाजिक-आर्थिक स्थितियों में सुधार लाने के लिए प्रधानमंत्री पीवीटीजी विकास मिशन शुरू किया गया है। योजना के तहत पीवीटीजी परिवारों सभी मूलभूत सुविधाओं यथा आवास, स्वच्छ पेयजल एवं स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण, सड़क तथा दूरसंचार संपर्कता और संधारणीय आजीविका के अवसरों जैसी जरूरी बुनियादी सुविधाएं पूरी तरह उपलब्ध कराई जानी है। उन्होंने इसके लिए सभी संबंधित हितधारकों को आवश्यक एवं उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

बैठक के क्रम में उन्होंने वर्तमान में पीवीटीजी परिवारों को मिलने वाली योजनाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी कल्याणकारी योजनाओं से उन्हें जोड़ें, सभी घरों में स्वच्छ पेयजल, डाकिया योजना के तहत ससमय राशन के अलावा मेडिकल सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को स्पष्ट रूप से निर्देश देते हुए कहा कि पीवीटीजी परिवारों के प्रत्येक व्यक्ति तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करें, उन्हें समाज को मुख्य धारा में जोड़ने हेतु विशेष रूप से कार्रवाई करने की जरूरत है। इसमें किसी प्रकार की कोताही नहीं होनी चाहिए, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ एस के मिश्र, पेयजल कार्यपालक अभियंता राहुल प्रियदर्शी, जिला नियोजन पदाधिकारी विनोद कुमार, जेएसएलपीएस डीपीएम राहुल रंजन सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *