निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । आज सुबह 6 बजे पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी को गुप्त सुचना मिली नाला थाना क्षेत्र के ग्राम ताराचिटिया में गोविन्द मुर्मू, पिता- साहेवलाल मुर्मू जो अपने घर में चोरी का मोटरसाईकिल को चोरी कर खरीद बिक्री का काम करते है और इस वक्त चोरी का एक मोटरसाईकिल घर पर रखा हुआ है। इस सुचना के आलोक में पुलिस अधीक्षक जामताड़ा के आदेशानुसार थाना प्रभारी नाला महेश मुंडा के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन कर गोविन्द मुर्मू, पिता- साहेवलाल मुर्मू ग्राम- ताराचिटिया थाना- नाला, जिला- जामताड़ा का घर में छापामारी एवं तलाशी की गई। जहाँ से एक टी वी एस स्टार सिटी जिसका पंजीयन न0- डब्लू बी 40 ए 4227, चेचिस न0- एम डी 625 एन एफ 13 ए 1 एफ 33670, इंजन न0- 0 एफ 1एफ ए 1100515 बरामद किया गया, जिस संबंध में गोविन्द मुर्मू से उक्त मोटरसाईकिल का कागजात की माँग किया गया तो उनके द्वारा कोई कागजात प्रस्तुत नही किया।
पूछताछ के क्रम में गोविन्द मुर्मू द्वारा बताया गया कि उक्त मोटर साईकिल हिरालाल मंडल, पिता- स्व0 मानिक मंडल, सा०- ताराचिटिया, थाना- नाला, जिला- जामताड़ा से 12,000/- रुपये में खरीदे है। मैं उनसे 12,000/- रुपये में उक्त मोटरसाईकल को खरीदा हूँ जिसका नंबर प्लेट लगा हुआ नहीं था। उनके द्वारा मुझे बताया गया था कि यह मोटरसाईकिल चोरी का है। इसका कोई कागजात नहीं है। बिना नंबर प्लेट का रहने के कारण उनके द्वारा मुझे बताये कि मेरे पास और एक मोटर साईकिल है जो घर पर रहता है, उसका नंबर प्लेट का नंबर को लगा लो तो तुमको कोई पकड़ नहीं पाएगा।
इस संबंध में हिरालाल मंडल से पुछताछ किये तो उनके द्वारा बताये कि प्रसेनजीत सिंह, उम्र करीब 28 वर्ष, पिता- तारापद सिंह, सा०- बांदो, थाना- बिन्दापाथर, जिला- जामताड़ा के द्वारा बताया गया था कि मेरे पास एक चोरी का टी वी एस मोटरसाईकिल है। जिसे में कम दाम में बेच रहा हुँ। अगर किसी को लेना है तो ले सकता है। मुझे मुडी मिल का कारोबार हेतु एक मोटरसाईकिल का जरुरत था कम दाम में मिलने के कारण मैने उक्त मोटरसाईकिल को खरीद लिया तथा अपने ट्रैक्टर चालक गोविन्द मुर्मू को बेच दिया। तत्पश्तात हिरालाल मंडल के मुड़ी मिल में प्राप्त हिरो होण्डा स्पेलण्डर मोटरसाईकिल जिसका रजि० नं०- WB 40A 4227, चेचिस नं0- 04E16F36351 एवं इंजन न0- 04E15E36634 को बरामद किया गया। हीरालाल मंडल और गोविन्द मुर्मू पर कानूनी कार्यवाही करते हुवे उन्हें जेल भेजा गया।एस पी अनिमेष नैथानी ने प्रेस रिलीज जारी कर जानकारी दी है।
