निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । आयुष हेल्थ एंड वैलनेस सेण्टर सह -स्वास्थ्य उप केंद्र गेरिया, नाला और मेझिया?जामताड़ा मे आयुर्वेद दिवस मनाया गया। जिससे धनतेरस के रूप मे मनाते है। आज के दिन ही भगवान धनवनतरीजी का जन्म हुआ था। जिसे आयुर्वेद का जनक माना जाता है आयुर्वेद दिवस (धन्वंतरि दिवस ) के मौके पर एचएससी गेरिया और एचएससी मेझिया के अलग अलग स्कूल मे योग फॉर आयुर्वेद मनाया गया और स्कूल के बच्चो के बीच मे बहुत सारा कार्यक्रम किया गया और सफल बच्चो को पुरस्कृत भी किया गया। इस मौके पर आयुष सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ नवाज मिया और डॉ अज़रा उस्मानी ने बच्चो को योगा, आयुर्वेद, रोज़ाना के दिनचर्या और स्वास्थ्य जीवन जीने के तरीके के बारे मे बताया। इस मौके पर योग प्रशिक्षुक दिलीप कुमार यादव, त्रिलोचन कुमार, सहिया रेखा भंडारी, रीना घोष और स्कूल के सभी शिक्षक मौके पर मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *