राजेश दुबे की रिपोर्ट
विष्णुगढ़ । विष्णुगढ़ प्रखंड के सारूकुदर पंचायत के सभागार में शनिवार को पंचायती राज अधिनियम 2001 के अंतर्गत अधिनियम 2003 के आलोक में पंचायत के मुखिया उत्तम महतो की अध्यक्षता में कार्यकारिणी समिति की बैठक हुई। इस बैठक में बारह सदस्यों ने भाग लिया, जिसमें अध्यक्ष के द्वारा सभी मौजूद बारह सदस्यों को 15 वित्त आयोग की राशि संचालित होने की जानकारी दी गई। इसके साथ हीं योजनाओं की स्वीकृति पर सहमति बनी। कार्यकारिणी समिति के सदस्यों ने बैठक में कहा कि संचालित योजनाओं का भुगतान कर योजना को बंद किया जाए। वार्ड सदस्य खुद अपने वार्डों में संचालित योजनाओं की निगरानी करेंगे। वहीं खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के तहत जनवितरण प्रणाली दूकान, आंगनबाड़ी केंद्र , अपने पोषक क्षेत्र के विद्यालय में चल रहे पोषण आहार , मध्यान्ह भोजन , एवं राशन वितरण की निगरानी करेंगें।
पेंशन लाभुकों का समय पर भुगतान हो इस पर भी ध्यान रखेंगें। स्थाई समिति की बैठक भी करते रहना है , उक्त बातों पर विशेष रूप से समीक्षा भी कि गयी । कहा गया कि मनरेगा योजना में मजदूरों से हीं कार्य करवाना है। वहीं रोजगार सेवक कार्य के अनुसार मापी और मापी के आधार पर हीं उसका भुगतान किया जाएगा यह निर्देश पंचायत के मुखिया द्वारा दिया गया ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी नहीं हो । इस बैठक में मुख्य रूप से पंचायत समिति सदस्य महेश कुमार महतो, कार्यकारिणी सदस्य, उपमुखिया माजदा प्रवीण , सविता देवी, करमली अंसारी,सोमर साव, रेशमी देवी , रीना देवी, ललिता देवी, सुनीता देवी, मुकेश सिंह, बेबी देवी, पुरणी देवी एवं कुंती देवी समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
