राजेश दुबे की रिपोर्ट

विष्णुगढ़ । विष्णुगढ़ के चेडरा पंचायत में आदर्श डीएवी पब्लिक स्कूल के द्वारा विजय प्रभात फेरी निकाली गई। बताते है,कि सीबीएससी द्वारा कलस्टर राज्य स्तरीय एथलेटिक्स खेल में आदर्श डीएवी पब्लिक स्कूल के छात्रों ने हिस्सा लिया। आयोजित दौड़ प्रतियोगिताओ में 800 मीटर की दौड़ में कक्षा आठ के राहुल कुमार ने चौथा स्थान प्राप्त किया,वहीँ 200 मीटर की दौड़ में राहुल कुमार ने पाँचवा स्थान प्राप्त किया। प्रतिभागियों की हौसलाअफजाई के लिए आदर्श डीएवी पब्लिक स्कूल के प्रबंध कमिटी ने स्कूल से लेकर चेडरा,हॉस्पिटल चौक स्थानों में प्रभात फेरी निकाली गई।

प्रभात फेरी के पूर्व आदर्श डीएवी पब्लिक स्कूल ने पुस्तक दान अभियान चलाया,जिसमे छात्रों,शिक्षकों,शिक्षकेत्तर कर्मचारियों तथा अभिभावकों द्वारा पाँच सौ पुस्तक दान प्राप्त किया गया।इस अभियान में शामिल सभी सहभागियों को विद्यालय परिवार की ओर से धन्यवाद,आभार दिया गया।
प्रभातफेरी में विद्यालय के प्राचार्य दिग्विजय नारायण, निदेशक इकबाल खान,प्रबंध निदेशक सागर कुमार शिक्षकगण समेत विद्यालय के सभी छात्र-छात्रा शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *