राजेश दुबे की रिपोर्ट
विष्णुगढ़ । विष्णुगढ़ प्रखंड के चलनिया नावाडीह में चंद्रवंशी समाज ने चक्रवर्ती सम्राट महाराज जरासंध की 5226 वीं जयंती पूरे धूमधाम से शनिवार को मनाईं। चक्रवर्ती सम्राट महाराज जरासंध जयंती समारोह की अध्यक्षता अशोक राम ने किया तथा संचालन भीखा राम ने किया। इस मौके पर चंद्रवंशी समाज के अध्यक्ष भीखा राम ने चक्रवर्ती सम्राट जरासंध के आदर्शों पर चलने पर जोर दिया। चंद्रवंशी समाज के उपाध्यक्ष अशोक राम ने इस अवसर पर कहा कि एक जुटता से हीं हमारे समाज की आर्थिक, सामाजिक एवं राजनीतिक मजबूती संभव है। इस दौरान वक्ताओं के द्वारा चक्रवर्ती सम्राट महाराज जरासंध की कृतियों पर चर्चा करते हुए अपने समाज को संगठित करने और आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से चंद्रवंशी समाज के अध्यक्ष भीखा रवानी, उपाध्यक्ष अशोक रवानी, सचिव परमेश्वर रवानी ,नवल किशोर वर्मा ,भोला रवानी , नरेश रवानी , माथुर रवानी , धानेश्वर रवानी , सूरज रवानी , कुंदन वर्मा, उदित वर्मा, गौतम वर्मा, संजय वर्मा, विक्की रवानी ,अनुज वर्मा , महेश रवानी, उमाशंकर प्रसाद, नरेश रवानी, सुमित रवानी, अनुश्रेया कुमारी, जशोदा देवी, कंचन देवी, कौशल्या देवी, लक्ष्मी देवी, पार्वती देवी, सावित्री देवी , ममता देवी, सरोज देवी एवं पुष्पा देवी समेत काफी संख्या में आए चंद्रवंशी समाज के पुरूष एवं महिला शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *