निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । पुलिस जवानों की मानसिक दवाव को कम करने के लिए अब विभिन्न तरह की खेल का आयोजन पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी के द्वारा किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज टाउन थाना परिसर में पुलिस मेंस एसोसिएशन कार्यालय प्रांगण के खेल मैदान में जामताड़ा पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स के बीच फ्रेंडली भोलीबॉल मैच का आयोजन किया गया। जिसमें जामताड़ा पुलिस और आर ए पी के जवानों के बीच आयोजित हुई। जहां जामताड़ा पुलिस इस मैच में विजेता घोषित हुवे। जामताड़ा पुलिस की अगुवाई कर रहे जामताड़ा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आनन्द ज्योति मिंज ने बताया कि रैफ के जवानों का जामताड़ा आगमन हुआ है। इस मौके पर जॉइंट ट्रेनिंग के तहत आज फ्रेंडली विभिन्न प्रकार के मैच का आयोजन किया गया। जिसमें आज भोलीबॉल का खेल खेला गया।
जिसमें जामताड़ा पुलिस विजेता घोषित हुई। जवानों के लिए खेल भी बहुत जरूरी है, जिससे मानसिक, शारिरिक रूप से थक जाते हैं, खेल के माध्यम से दिमाग जे साथ शरीर को भी सुकून मिलता है। वहीं रेपिड एक्शन फोर्स के सहायक कमांडेंट मुकेश कुमार ने बताया कि एक फेमेलाइजेरेशन अभ्यास है। इसी निमित आज यहाँ फ्रेंडली भोलीबॉल मैच का आयोजन किया गया है। इस खेल का उद्देश्य है कि आज के समय में जवानों का जीवन बहुत ही स्ट्रेसफुल हो गया है। स्ट्रैस को कम करने के लिए सबसे अच्छा खेल का माध्यम है।
