निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । आई. सी.एस.सी. बोर्ड द्वारा आयोजित झारखंड / बिहार रीजनल खो – खो प्रतियोगिता जमशेदपुर स्थित तारापोर स्कूल के प्रांगण में 6 एवं 7 अक्टूबर तक आयोजित झारखंड बिहार रीजनल खो – खो प्रतियोगिता में देवघर जोन के विजेता एवं उपविजेता टीम के खो- खो खिलाड़ी आज जामताड़ा स्टेशन से रवानगी की हुई। इस प्रतियोगिता में देवघर जॉन के आई. सी.एस. सी. बोर्ड के जामताड़ा जिले के दो मान्यता प्राप्त सेंट जोसेफ स्कूल जामताड़ा एवं एडवर्ड इंग्लिश स्कूल जामताड़ा के अंडर 14 बालक वर्ग से 12 खिलाड़ी एवं अंडर 17 बालक वर्ग से 12 खिलाड़ी खो- खो खेल खिलाड़ी देवघर जॉन की और से शामिल हो रहे है। टीम के साथ डी.मिशन चीफ़ सेंट जोसेफ स्कूल के खेल शिक्षक दीपक दुबे एवं टीम कौच एडवर्ड इंग्लिश स्कूल के खेल शिक्षक राजीव लोचन टीम के साथ रवानगी हुए।
टीम के बेहतर प्रदर्शन के लिए एडवर्ड इंग्लिश स्कूल के प्राचार्य एंथोनी रिंज , सेंट जोसेफ स्कूल के प्राचार्य फादर जोसेफ तपन एवं उप प्राचार्य फादर प्रेम प्रकाश ने बधाई एवं शुभकामनाएं दिए।
