निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । तीन दिवसीय 12वी राज्य स्तरीय सब जूनियर एवं जूनियर जम्प रोप प्रतियोगिता रांची जिला जम्प रोप संघ के तत्वाधान में वाई बी एम पब्लिक स्कूल सेक्टर 1 धुर्वा रांची में आयोजित प्रतियोगिता में झारखंड से कुल 14 जिला शामिल हुए। जिसमे जामताड़ा जिला जम्प रोप संघ के खिलाड़ियों ने कुल 41 मेडल, जीतकर जामताड़ा जिला को ओवरऑल चैंपियन का किताब दिलाया। इस प्रतियोगिता में 200 बच्चे, बच्चियां एवं 18 ऑफिसियल सामिल हुए। इस बात की जानकारी जिला जम्प रोप संघ के सचिव नंदन सिंह ने देते हुए बताया की कुल गोल्ड मेडल-23, सिल्वर मेडल-11 एवं 7 ब्रोंज मेडल जीतकर अपने जामताड़ा का नाम रौशन किया।
इस बात की जानकारी होते ही जिला खेल मंच के महासचिव दीपक दुबे, ज्ञान रेणु विद्या निकेतन स्कूल के डायरेक्टर श्यामल मंडल, जिला जम्प रोप संघ के अध्यक्ष कामत प्रसाद सिंह, डॉ0 डी डी भंडारी, कमलेश मंडल, राजीव माझी, भूपेश गुप्ता आकाश साह, आदि लोगो ने सभी खिलाड़ियों को बधाई एवं सुभकामनाये दिए। नंदन सिंह ने बताया कि 17वी राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता जो कि माह नवंबर में पूरी ( उड़ीशा ) में होगी इस प्रतियोगिता के लिए जामताड़ा के सभी खिलाड़ियों का प्रदर्शन देखकर 17वी राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। सभी खिलाड़ी झारखंड के प्रतिनिधित्वा करेंगे। इस बात की जानकारी मिलते ही डायरेक्टर श्यामल मंडल ने सभी खिलाड़ियों को आगे और भी बेहतर प्रदर्शन के लिए सभी को प्रेरित किया ताकि आगे झारखंड एवं पूरे भारत का नाम रौशन करे।
