निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । पीबी क्लब पीपलाटांड़ बोकापहाड़ी के द्वारा तीन दिवसीय टाईमली फुटबॉल टूर्नामेंट 2023 का आयोजन किया गया था। टूर्नामेंट का शुभारंभ 30 सितंबर को हुआ था। गांधी जयंती के अवसर पर दो अक्टूबर को फाइनल मुकाबला का मैच हुआ।इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस जिला अध्यक्ष हरिमोहन मिश्रा शामिल हुए। उन्होंने संबोधन करते हुए कहा कि गांधी जयंती के अवसर पर प्रेत्यक वर्ष यहां भव्य फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन होते आ रहा है। मुझे भी इस मौके पर हजारों जनता का प्यार मिलता है। इसके लिए कमेटी का धन्यवाद। फुटबॉल मैच खिलाड़ियों को तरासने का बेहतर अवसर होता है। यहां जो टीम विजेता और उपविजेता रहते हैं। किसी को हारने का दुःख नहीं होता है। क्योंकि सभी को सम्मान जनक उपहार से सम्मानित किया जाता है ।
कोइ भी खेल हो हार जीत होता ही है। खिलाड़ियों को मेरे तरफ से पूरा सहयोग मिलेगा।इस क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी राज्य स्तर पर भी पहुंचे यहीं मेरा सुभेच्छा है।अभी हमारे झारखंड में महागठबंधन का सरकार है। हमारे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी से फुटबॉल खिलाड़ी को राज्य स्तर पर दर्जा देकर प्रोत्साहित करने का प्रयास करेंगे। इसी के साथ सभी को शुभकामनाएं दिए।पूरा मैदान खचाखच भरा रहा। इसके साथ ही बैंड बाजा के धून से जोरदार स्वागत किया गया। टूर्नामेंट में पहला सेमीफाइनल जारपागोडा और हुदुर दुर्गा के बीच खेला गया। वहीं दुसरा पारी नवाडीह और मुचिडीह बंगाल के बीच खेला गया। जिसमें हुदुर दुर्गा और नवाडीह के टीम फाइनल में जगह बनाया। खेल को लेकर आयोजक द्वारा सभी नियम एवं शर्त लागू रखा है।
आयोजक द्वारा बताया गया कि प्रतिवर्ष वर्ष की भांति इस वर्ष भी बहुत बड़ा टूर्नामेंट रखा गया है। दोनों टीमों के बीच पेनाल्टी शाट खेला कर भाग्य आजमाया।चार पांच से नवाडीह टीम विजेता हुए।जिसमें विजेता टीम नवाडीह को तीस हजार ,उपविजेता टीम हुदुर दुर्गा को पच्चीस हजार एवं सेमीफाइनल में खेल में हारने वाले दोनों टीमों को छ-छ हजार का नगद राशि पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही मैन ऑफ द मैच, मैन ऑफ द सीरीज, मैन ऑफ़ द रेफरी के साथ ही विभिन्न प्रकार के पुरस्कारों से सम्मानित किया गया ।मो मुस्तफा, बबीता हेंब्रम मुखिया,एनिमा बेसरा पंचायत समिति, रमेश मरांडी ग्राम प्रधान, सीताराम बास्की ,विमल मरांडी, बेणेश्वर मरांडी, दिलीप सहित तमाम कमेटी के सदस्य गण शामिल रहे।
