निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । नगर स्थित सेंट जोसेफ स्कूल के प्रांगण में जामताड़ा जिला खो-खो एसोसिएशन के तत्वाधान में स्वर्गीय अचिन सेन मेमोरियल खो – खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जामताड़ा के विभिन्न स्कूलों एवं क्लब से बालक वर्ग के 10 टीम एवं बालिका वर्ग की 6 टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह के शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि समाज सेवी चमेली देवी एवं अति विशिष्ट अतिथि अनुमंडल पुलिस अधिकारी आनंद ज्योति मिंज ने संयुक्त रूप से सभी विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किये। अंडर 14 बालक वर्ग में विजेता सेंट जोसेफ स्कूल श्रीरामपुर जामताड़ा एवं उपविजेता उत्क्रमित बुनियादी हाई स्कूल मेझीया।
अंडर 17 बालक वर्ग में विजेता जामताड़ा खो-खो क्लब, उपविजेता सेंट जोसेफ स्कूल जामताड़ा। बालिका वर्ग में विजेता उत्क्रमित उच्च विद्यालय मेझीया एवं उपविजेता सेंट जोसेफ स्कूल जामताड़ा रहे। सभी खो – खो खिलाड़ियों को को संबोधित करते हुए अतिथि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आनंद ज्योति मींज ने कहा कि वर्तमान समय में बच्चे मोबाइल में ही सिमट के रह जा रहे हैं अब बच्चे को घर से बाहर निकलने के लिए पेरेंट्स काफी परेशान हो रहे हैं इसीलिए अब अभिभावकों को भी कम से कम बच्चे को ग्राउंड में एक घंटा आवश्यक रूप में खेलने के लिए भेजें जिससे कि बच्चे -बच्चियों का शारीरिक , मानसिक के साथ-साथ बौद्धिक विकास हो सके। इस अवसर पर मुख्य अतिथि समाज सेवी चमेली देवी ने कहे की हम सभी का प्रयास रहता है कि जामताड़ा के बच्चे – बच्चियां खेल के क्षेत्र में जामताड़ा जिले का नाम रोशन करें इसी उद्देश्य इस तरह का प्रतियोगिता का आयोजन समय-समय पर होता रहता है।
राज्य खो-खो संघ के संयुक्त सचिव दीपक दुबे ने जानकारी देते हुए बताये की जामताड़ा जिला में खो – खो खेल के खिलाड़ी काफी जोरों से उभर रहे है। और आज के इस प्रतियोगिता को आयोजन करने का मुख्य उद्देश्य हमारे बचपन के मित्र पुलिस विभाग में कार्यरत अचिन सेन को सच्चे श्रद्धांजलि देने का और आज उनके जन्मदिन के अवसर पर हम सभी याद करने के लिए आयोजित किये। इस अवसर पर सचिन सेन का पुत्र माधव सेन, उनके बड़े भाई सचिन सेन उनके पिता सपन सेन उपस्थित थे। खो- खो प्रतियोगिता को सफल संचालन जिला खो-खो संघ के अध्यक्ष डी.डी.भंडारी, डॉ .चंचल भंडारी, नितेश सेन, इम्तियाज अंसारी, विनय सिंह, सूरज कु .पासवान, राहुल सिंह, भास्कर चांद, रौनक राज ने अपने महत्वपूर्ण भूमिका निभाए।
