निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । शुक्रवार को 12वी राज्य स्तरीय सब जूनियर एवं जूनियर जम्प रोप प्रतियोगिता रांची जिला जम्प रोप संघ के तत्वाधान में 30-09-23 से 02-10-23 तक YBM पब्लिक स्कूल सेक्टर 1 धुर्वा रांची में आयोजित प्रतियोगिता के लिए देर रात जामताड़ा जिला जम्प रोप संघ के खिलाड़ी पाटलिपुत्र एक्सप्रेस से रांची के लिए रवाना हुए। इस बात की जानकारी जिला जम्प रोप संघ के सचिव नंदन सिंह ने दिया। इस अवसर पर सभी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए ज्ञान रेणु विद्या निकेतन स्कूल के डायरेक्टर श्यामल मंडल ने सभी बच्चो और बच्चियों के चयन के लिए खुशी जताया और साथ मे हर प्रकार की सहयोग के लिए हमेशा खड़े रहते का वादा भी किया और हमेशा से खिलाड़ियों के लिए सहयोग भी करते है ताकि सभी खिलाड़ियों को किसी प्रकार का कोई परेशानी ना हो सभी बच्चे आगे और मेहनत करे ताकि जामताड़ा, पूरे झारखंड और भारत का नाम रौशन करे। मौके पर जामताड़ा जिला जम्प रोप संघ के अध्यक्ष कामत प्रसाद सिंह, उपाध्यक्ष कमलेश मंडल, भूपेश गुप्ता, राजीव माझी, कोषाध्यक्ष आकाश साह, शिवराम मुर्मू, रामजीत मुर्मू, आदि लोग उपस्थित थे।
