निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । रांची के मोराबादी मैदान में आजसू पार्टी के वार्षिक अधिवेशन में जामताड़ा जिला के प्रत्येक गांव के ग्राम प्रभारी चूल्हा, प्रमुख ,के साथ-साथ प्रखंड के पदाधिकारी जिला पदाधिकारी और केंद्रीय कमेटी के सदस्य इस कार्यक्रम में भाग लेंगे। कार्यक्रम के बारे में विस्तार से प्रेस को संबोधित करते हुए आज आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव सह संथाल परगना के प्रभारी तरुण गुप्ता ने कहा कि झारखंड में बदलाव और परिवर्तन के लिए गांव स्तर पर नौजवान अंगड़ाई ले रहा है। आज झारखंड की स्थिति इतनी बदतर हो गई है कि सारे विकास कार्यों में बिना कमीशन के कोई कार्य नहीं हो पा रहा है। शासन और प्रशासन में बैठे हुए लोग खुलेआम भ्रष्टाचार में डूब चुके हैं, इस झारखंड में चलने वाली सरकार से यहां की जनता उब चुकी है, नौजवान झारखंड से पलायन करके अन्य प्रांत में जाकर अपनी भूख मिटा रहे हैं।

रोजगार के सारे साधन बंद हो चुके हैं। इस लड़ाई को आगे बढ़ाने के लिए रांची के मोराबादी मैदान में पार्टी की ओर से तीन दिवसीय महा अधिवेशन का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस मौके पर पार्टी के वरीय नेता और केंद्रीय सचिव माधव महतो ने कहा कि 29 और 30 तारीख को पार्टी के प्रखंड पदाधिकारी जिला पदाधिकारी और केंद्रीय कमेटी के लोग भाग लेंगे तथा 1 अक्टूबर को खुला अधिवेशन आयोजित किया गया है ,जिसमें पूरे झारखंड के प्रत्येक गांव से लोगों को अपेक्षित किया गया है ।इस निमित्त जामताड़ा जिला के सभी गांव से ग्राम प्रभारी बड़ी संख्या में रांची पहुंच कर इस कार्यक्रम को सफल बनाएंगे ।मौके पर जिला अध्यक्ष राजेश महतो कार्यकारी जिला अध्यक्ष निमंत चंद्र सेन प्रखंड अध्यक्ष अशोक सिंह जितेंद्र मंडल अरविंद ओझा के साथ रमेश पंडित मानिक मंडल रमेश रावत सीतामनी हसदा माने बेसरा, संतु यादव यदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *