निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । झारखण्ड के डुमरी विधानसभा उप चुनाव में जे एम एम से इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी बेबी देवी की जीत हुई। उप चुनाव में बेबी देवी ने अपने प्रतिद्वंद्वी यशोदा देवी को 17100 वोट से हराकर विजय हुई। वहीं इस उप चुनाव में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी बेबी देवी को हराने के लिए अल्पसंख्यको का वोट को काटने के लिए ए आई एम आई एम के अध्यक्ष असुवेद्दीन औवेसी ने अपनी पार्टी के प्रत्याशी को टिकट देकर चुनाव लड़वाया और प्रचार प्रसार करने के लिए असुवेद्दीन औवेसी चुनावी मैदान में सभा भी किये। लेकिन जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी ने इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी बेबी देवी को जीत दिलाने के लिए मोर्चा संभाला और धुंआ धार प्रचार प्रसार शुरू किया। जहाँ अल्पसंख्यकों के साथ अन्य वोटरों ने इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को जीत दिलाई।

वहीं ए आई आई आई एम के प्रत्याशी को मुंह की खाने पड़ी। वहीं एन डी ए प्रत्याशी को हार का मुंह देखनी पड़ी। आज जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी ने प्रेस कांफ्रेंस कर भाजपा पर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि एन डी ए ने ए आई एम आई एम के अध्यक्ष असुवेद्दीन औवेसी को लाकर गेम खेलने का काम कर रहे थे। विधायक ने असुवेद्दीन ओवेसी पर कटाक्ष कर कहा कि झारखण्ड में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को मूर्ख बनाने के लिए आये थे। लेकिन उनके बहकावे पर अल्पसंख्यक नही आये। उन्होंने अपने प्रत्याशी की जमानत भी नही बचा पाए। विधायक ने अपनी पीठ थपथपाते हुवे कहा कि जहाँ इरफान अंसारी चुनाव प्रचार करते हैं वहाँ बांटने वाले लोग दूर दूर तक नजर नही आते हैं। धर्म के नाम पर बांटने वाले को मुंह की खानी पड़ी है। हमलोग सभी धर्म को लेकर चलते हैं। जिससे सभी धर्मों के लोगों ने इंडिया गठबंधन प्रत्याशी को जीत दिलाई है। मैं सभी धर्मों के लोगों का आभार व्यक्त करता हुँ। आगे भी हमलोग इसी मजबूती से चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *