विष्णुगढ़ । बिष्णुगढ़ के टेकलाल महतो डिग्री कॉलेज में रविवार को बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी पश्चिम मंडल के बूथ अध्यक्ष, सचिव एवं शक्ति केंद्र के संयोजक सह संयोजकों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष किशोर कुमार मंडल तथा संचालन महामंत्री गुरु प्रसाद साव ने किया। बैठक में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष दामोदर प्रसाद सिंह जिला प्रवासी के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर शक्ति केंद्र के संयोजक तथा अध्यक्ष का सत्यापन किया गया। बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मांडू विधायक ने कहा कि कार्यकर्ता जन सेवा में लग रहे। लोगों की समस्याओं के प्रति तत्परता से समाधान करायें। जन सेवा ही संगठन के मजबूती का कारक है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को भाजपा की नीति एवं उनके सिद्धांत से रूबरू कराया। उन्होंने कहा कि भाजपा सेवा के मार्ग पर चलती है। प्रधानमंत्री के द्वारा किए गए कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना है।

इस मौके पर मुख्य रूप से पूर्व मंडल अध्यक्ष डोमन गुप्ता, महामन्त्री गुरु प्रसाद साव,उपाध्यक्ष महादेव मंडल,मंत्री निर्मल कुमार,हरि यादव,भाजयुमो जिलाउपाध्यक्ष हिरामन महतो, जीवन सोनी,महिला मोर्चा अध्यक्षा अंजू देवी,महामंत्री गायत्री देवी,बासुदेव महतो,नीतीश कुमार बरनवाल,राजकुमार महतो, राजू यादव,शशि लाहकार,कन्हाई यादव,अनुज मिश्रा, अर्जुन मंडल,रामधन माली,शेख मेराज,गांगो महतो, बिनोद यादव, चेतलाल महतो,मन्नू कुमार पांडेय,सुरेश राम,संजय कुमार, किशोर यादव,संतोष पासवान,सुरेश रजवार,जग्गनाथ महतो, दामोदर महतो,रघुनन्दन प्रसाद,मेघु महतो,चुरामन महतो समेत काफी संख्या लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *