निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । मिहीजाम कांगोई नेताजी क्लब के तत्वाधान में दो दिवसीय फुटबाल मैच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस फुटबॉल मैच प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने पहुंचे,भाजपा वरिष्ठ नेता बिरेंद्र मंडल का आयोजक समिति के द्वारा फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। इस रोमांचक फुटबॉल मैच प्रतियोगिता का फाइनल मैच राधा नगर क्लब और रागा मटिया क्लब के बीच खेला गया। जिसमें राधा नगर क्लब विजेता टीम और रागा मटिया क्लब उपविजेता टीम रही। मुख्य अतिथि वीरेंद्र मंडल ने विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कार एवं मैडल देकर सम्मानित किया। इस रोमांचक फाइनल मैच को देखने के लिए सैकड़ो की संख्या दर्शकगण उपस्थित रहे।
भाजपा वरिष्ठ नेता वीरेंद्र मंडल ने अपने संबोधन में कहा कि मिहीजाम कांगोई नेताजी क्लब के तत्वाधान में दो दिवसीय फुटबाल मैच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके समापन समारोह में आयोजक मंडली के द्वारा बतौर मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर फुटबॉल खिलाड़ियों को सम्मानित एवं संबोधित करने के लिए आमंत्रण प्राप्त हुआ। इसके लिए आयोजक मंडली,क्षेत्रवासीयों एवं मीहीजाम के तमाम भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी गण के प्रति आभार प्रकट करता हूँ। इस तरह की फुटबॉल मैच प्रतियोगिता का आयोजन होने से जिले के तमाम खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने एवं निखारने का मौका मिलता हैं। इस तरह के खेल प्रतियोगिता के आयोजन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेता हूं और अपनी ओर से तमाम प्रकार की सुविधा प्रदान करने की कोशिश करता हूं।
कोई भी खेल आयोजित मंडली इस तरह के खेल प्रतियोगिता का आयोजन कर सके, उसके लिए भी आयोजन मंडली को आर्थिक रूप से मदद प्रदान करने के लिए तत्पर रहता हूं। आज के फाइनल मैच प्रतियोगिता में विजेता और विजेता टीम को अपनी ओर से हार्दिक बधाई देता हूं साथ ही भाग लेने वाले सभी टीमों के खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं। मौके पर मुख्य रूप से मिहीजाम भाजपा नगर अध्यक्ष मुकेश यादव,मीहीजाम नगर वार्ड पार्षद जगदीश राय, समाजसेवी कैलाश पंडित, प्रहलाद रजक, चंचल सिंह ,परिचय मंडल ,राज राय ,पियूष राय ,राहुल महतो ,संदीप राय ,हेमंत राय ,सुमंत राय शाहिद सैकड़ो की संख्या में दर्शकगण उपस्थित रहे।
