राजेश दूबे की रिपोर्ट विष्णुगढ़ से।

विष्णुगढ़ । विष्णुगढ़ प्रखंड के कुसुम्भा पंचायत के किसान क्लब अलखरीकला के द्वारा आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन बुधवार को रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुआ । फुटबॉल टूर्नामेंट का विधिवत रूप से उदघाटन कुसुम्भा पंचायत के मुखिया दुलारचंद पटेल एवं उपमुखिया बाबू राम हेम्ब्रम ने संयुक्त रूप से फीता काट कर एवं फुटबॉल को किक मार कर किया। बता दें कि इस टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया था। जिसमें सुपर क्लब बरहमोरिया और जनूमटांड फुटबॉल टीम के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। फाइनल मुकाबले में बरहमोरिया फुटबॉल टीम ने 2 – 1 से जनूमटांड फुटबॉल टीम को हराकर फाइनल मुकाबले को जीता। विजेता टीम को बड़ा कप एवं उपविजेता टीम को छोटा कप देकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर कुसुम्भा पंचायत के युवा मुखिया दुलारचंद पटेल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में जब इस तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित हो रही हैं ,तब युवाओं में काफी जागरूकता एवं शहरी क्षेत्र के युवा वर्ग से लगाव बढ़ने लगा है जिस कारण लोगों को आगे बढ़ने में मदद मिल रही है। इस अवसर पर भेलवारा पंचायत के मुखिया, भेलवारा पंचायत के रोजगार सेवक, निर्णायक मंडली के मेहीलाल मरांडी, शिवलाल टुड्डू, साहेब राम हेम्ब्रम, सुरेश मुर्मु एवं प्रदीप टुड्डू के अलावे भारी संख्या में युवा फुटबॉल प्रेमी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *