निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गायारी को मिली गुप्त सुचना एवं उनके निर्देशानुसार प्रशिक्षु पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह।के नेतृत्व में शामिल पु०नि० -सह – थाना प्रभारी, मनोज कुमार, थाना प्रभारी, करमाटांड़ एवं सशस्त्र बल के साथ करमाटांड़ थाना अंतर्गत ग्राम मुरलीडीह में छापामारी कर साईबर अपराधी (1) आदित्य मंडल उर्फ रॉकी मंडल, उम्र 24 वर्ष, पिता आनंद मंडल, ग्राम मुरलीडीह (2) लक्ष्मण मंडल उर्फ जितेन्द्र मंडल, उम्र 19 वर्ष, पिता स्व० चितामण मंडल, ग्राम महेशपुर (3) फारूक अंसारी, उम्र 25 वर्ष, पिता मरहूम अलीमुद्दीन मियाँ, ग्राम सतुआटाँड़ तीनों थाना करमाटांड़, जिला जामताड़ा को गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में तीनों लोगों के विरूद्ध कांड दर्ज किया गया है। इनके पास से मोबाईल, सिम कार्ड की बरामदगी हुई है। गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेजा जा रहा है। इनके पास से 8 मोबाईल, 9 सिम बरामद किया गया।
इन अभियुक्तों की अपराध करने की शैली बिजली बिल जमा नहीं करने तथा बिजली लाईन काटने का मैसेज देकर तथा खुद को बिजली विभाग का अधिकारी बताकर Quick Support App, Anydesk App इत्यादी के माध्यम से साईबर ठगी करना।
