निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । विद्यासागर आर पी एफ कैंपिंग स्टाफ प्रधान आरक्षी मोहम्मद असलम, आरक्षी कृष्ण कुमार ने पीएफ नंबर-02 पर नियमित चेकिंग कर रहे थे। इस बीच ट्रेन संख्या -18183 अप (टाटा-दानापुर एक्सप्रेस) पीएफ नंबर 02 पर पहुंची। जहां जाँच के दौरान उन्होंने देखा कि पीएफ नंबर-02 पर दो व्यक्ति संदिग्ध हालत में बैग के साथ खड़े हैं। संदेह के आधार पर उन्होंने अपनी पहचान बताने के बाद उनसे कहा कि संदेह के आधार पर उन्हें उनके बैग की जांच करने दी जाए। उन्होंने अपने बैग की जाँच की और पाया कि दोनों बैग देशी स्प्रिट शराब से भरे हुए थे, लेकिन उन्होंने इस संबंध में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया और न ही कोई कानूनी अधिकार पेश किया।

जिसके बकद हिरासत में ले लिया और पूछताछ के दौरान वे दोनों यह खुलासा किया कि वे अपने व्यक्तिगत लाभ के लिए बिहार में शराब पहुंचाने के लिए ले जा रहे थे और उन्होंने अपना अपराध भी स्वीकार कर लिया। इसके बाद हिरासत में लिए गए लोगों को आरपीएफ/पोस्ट/जामताड़ा लाया गया। एएसआई जे. रॉय ने 55 पीस देशी स्पिरिट “तुलसी” ब्रांड 180 एमएल प्रत्येक और मूल्य रु. 40/- प्रत्येक जब्त किया। गिरफ्तार व्यक्ति अविनाश कुमार एवं विकाश कुमार , फतुहां, जिला-पटना (बिहार) के रहने वाले है। अवैध रूप से ट्रेन में शराब ले जाने का अपराध करने के आरोप में हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार व्यक्तियों को आरपीएफ/पोस्ट/जेएमटी में हिरासत में रखा गया। गिरफ्तार व्यक्तियों को जब्त सामान और संबंधित कागजात के साथ आगे के कानूनी निपटान के लिए उत्पाद विभाग, जामताड़ा को सौंप दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *