निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । ईश्वर चन्द्र विद्यासागर लिटल मेगाजीन और ग्रन्थ मेला आयोजन समिति के एक शिष्टमंडल द्वारा मेले को सफल बनाने के लिए काफी तेज गति से जन सम्पर्क अभियान जारी रखकर कोष संग्रह किया जा रहा है। इसी सन्दर्भ में जामताड़ा महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर अजय राज खालको, कन्या मध्य विद्यालय की प्रधानाध्यापिका, रा. गु. रा. गु +2 उच्च विद्यालय, करमाटांड़ के प्रधानाध्यापक रीतेश कुमार सिंह, समाज सेवी राजेश मंडल, अशोक कुमार मंडल, असित कुमार मंडल, रबींद्रनाथ दुबे ,श्यामलाल हेम्ब्रम, किशोर रवानी, साकेश सिंह, अधिवक्ता सौमित्र सरकार, अधिवक्ता त्रिलोचन पांडेय, जिला योजना पदाधिकारी पंकज तिवारी, जिला खेल पदाधिकारी संतोष कुमार व आदि गणमान्य व्यक्तियों एवं पदाधिकारियों से सम्पर्क करते हुए मेले में भाग लेने का निवेदन किया।
सबों ने मेले में सम्मिलित होने का सहमति प्रदान किए। शिष्टमंडल में आयोजन समिति के सलाहकार चंचल कुमार राय ,उपाध्यक्ष अशोक कुमार मंडल, महासचिव डी.डी. भंडारी, संयुक्त सचिव डाक्टर कांचन गोपाल मंडल और सक्रीय सदस्य बापी पात्रा शामिल थे।
