बोकारो । बारी कॉपरेटिव मोड़ मंदिर के समीप हाइवा पलटने से चपेट में आया ऑटो। ड्राइवर की मौत और 2 अन्य गंभीर रूप से जख्मी, BGH अस्पताल में किया गया भर्ती। घटना के संबंध में बताया जाता है कि कोयला लदा हुआ हाईवा जा रहा था । इसी दौरान हाईवा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसकी चपेट में सवारी ऑटो आ गया। ऑटो चालक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई एवं दो लोग घायल है। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। स्थानीय लोग बताते हैं कि कोयले की ढेर में कुछ और लोगो के दबे होने की आशंका है। पुलिस घटनास्थल पर गिरे कोयले की ढेर को हटाने की कोशिश में जुटी हुई है।
