निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में आज नई दिल्ली में एन डी ए की बैठक होटल अशोका में आयोजित हुई। जिसमें पूरे देश से 38 दलों ने भाग लिया। जिसे लेकर जामताड़ा कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष हरिमोहन मिश्रा ने कटाक्ष करते हुए कहा कि दिल्ली में एन डी की बैठक हुई है। जिसमें 38 दलों ने भाग लिया है। इस बैठक में जो भी दल के अध्यक्ष दिखाई दे रहे हैं। वो सभी दल 2024 लोकसभा चुनाव में एन डी ए के साथ दिखाई नहीं देंगे। अभी तक यह सभी दल दवाब में आकर बैठक में शामिल हुवे हैं। कुछ लोग डर से और कुछ लोग लोभ के कारण शामिल हुवे हैं। उन्होंने आगे कहा कि इस देश में जितने भी दल हैं, ज्यादातर दल कांग्रेस नेता राहुल गांधी को 2024 लोकसभा चुनाव प्रधानमंत्री का चेहरा मान चुके हैं और आपको ज्यादातर पार्टीयां यू पी ए के साथ दिखाई देगा।
इस देश में जो दल हैं वो कभी नही चाहेगा कि लूट, भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के लिए अदानी अम्बानी और चोर कारोबारियों का साथ दिया। ऐसी सरकार पुनः सरकार में आये। देश को अगर बचना है तो भाजपा को हटाना है। अब इन दलों के साथ जनता भी मन बना चुकी है की यह लुटेरा सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकना है। अब देश में एक स्वच्छ सरकार बनेगी। 2024 में यू पी ए गठबंधन का सरकार बनेगी जिसका नेतृत्व राहुल गांधी करेंगे।
