मिशन 2024 लोकसभा चुनाव के लिए पंचायत स्तर पर कमेटी बनकर तैयार: संतोष सिंह

धनबाद/ झारखंड । आज 14 जुलाई 2023 को धनबाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष संतोष सिंह ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के महासचिव सह झारखंड प्रभारी आदरणीय अविनाश पांडे जी से दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में की मुलाकात। जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने अपने कार्यकाल में जमीनी स्तर पर हो रहे पार्टी के कार्यो से उन्हें अवगत कराया।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव मिशन 2024 को लेकर झारखंड प्रभारी से विशेष वार्ता हुई हैं। पहली बार जिला स्तर पर मंडल से लेकर पंचायत तक बुथ कमेटी का गठन किया जा रहा हैं, जिसमें क्षेत्रीय प्रभारियों की भी अहम भूमिका रही हैं।

कहा कि संगठन में कुछ लोगों के द्वारा अनुशासनहीनता की जा रही हैं जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनुशासन के ऊपर विशेष जोर देने के लिए भी ध्यान देने का आग्रह किया गया है ताकि आने वाले 2024 के चुनाव में धनबाद जिला से कांग्रेस पार्टी अपनी जीत दर्ज कर सके। जिसके बारे में भी प्रदेश प्रभारी को अवगत कराया गया हैं।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि धनबाद जिले में कांग्रेस पार्टी पहले से कहीं ज्यादा मजबूत हुई हैं। कांग्रेस अभी पुरे जिला सक्रिय हुई है। पंचायत और मंडलो में कांग्रेस का टीम कार्य कर रहा है। आने वाले समय में हमलोग सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में सामंजस्य कर पार्टी को और भी मजबूत करने का काम करेंगे। जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कंग्रेस पार्टी अब चौक से पंचायत की ओर जा रही है कांग्रेस कार्यकर्ताओ का मनोबल उंचा हुआ है पार्टी हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार है। श्री सिंह ने कहा अनुशासन का पाठ सिर्फ कार्यकर्ताओ पर लागू नही होगा। वरिष्ठ नेताओ को भी इसका ख्याल रखना चाहिए। जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा पुराना कांग्रेस कार्यालय खुलवाए जाने कि मांग को लेकर धनबाद उपायुक्त कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। श्री सिंह ने कहा दिल्ली प्रवास से लौटने के बाद प्रत्येक प्रखंड मे आने वाले पंचायत कमिटी के पदाधिकारीगण का सम्मेलन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *