निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार भारत जोड़ो की बात आम जनों के साथ कार्यक्रम की घोषणा की है। जिसके बाद जामताड़ा कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष हरिमोहन मिश्रा ने अपने आवासीय कार्यालय में जिला कमिटी, प्रखंड कमिटी और मंडल कमिटी के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर भारत जोड़ो की बात आम जनों के साथ कार्यक्रम की लॉन्चिंग किया। इस मौके पर प्रदेश महासचिव मदन महतो ने शिरकत किया। मौके पर जामताड़ा जिलाध्यक्ष हरिमोहन मिश्रा ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा की प्रदेश के निर्देशानुसार भारत जोड़ो की बात आम जनों के साथ कि जानी है जिसका आज लॉन्चिंग किया गया।

आज 16 जुलाई से भारत जोड़ों की बात आम जनों के साथ अभियान की शुरुआत जिले में की गई जो 05 सितंबर 2023 तक शिक्षक दिवस के दिन प्रत्येक जिले के शिक्षकों को सम्मानित करने के उपरांत समाप्त होगा। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के सभी पदाधिकारी, प्रदेश डेलीगेट जिला एवं प्रखंड कांग्रेस कमिटी के नेता इस कार्यक्रम के तहत लोगों के घर घर जाकर मिलने का काम करेंगे एवं राहुल जी के भारत जोड़ो यात्रा के उद्देश्यों पर चर्चा करते हुए अपनी तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर करेंगे ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों के बीच राहुल जी के संदेश को पहुंचाया जा सके। साथ ही मंडल, पंचायत, बूथ स्तर तक संगठन की पूर्णता के कार्य को अंतिम रूप देंगे।

इस अभियान का एकमात्र उद्देश्य ये है कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल जी में कन्याकुमारी से लेकर काश्मीर तक एक तपस्वी की तरह पूरे देश को जोड़ने की कवायद शुरू की उसे हमें घर घर तक पहुंचाना है। आप सब जानते हैं कि जब पूरे भारत में महँगाई बेरोजगारी नफरत चरम पर दिखाई देने लगी हैइस कार्यक्रम के माध्यम से जिले के लोगों को हमलोग बताएंगे कि किस प्रकार विपक्ष के नेता राहुल गांधी की सांसद सदस्यता को समाप्त किया गया। आम जनों की समस्या को संसद भवन में उठने वाले नेता थे। राहुल गांधी की केरल से कन्याकुमारी की पैदल यात्रा से घबराकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने साजिश कर राहुल गांधी की सदस्यता को समाप्त किया गया।

इसके साथ बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई की है। जिसे घर घर तक जाकर पहुंचाना है। वहीं प्रदेश महासचिव मदन महतो ने कहा की देश की एकता अखण्डता और लोकतंत्र खतरे में है। जिसे देखकर हमारे नेता राहुल गाँधी ने केरल से कन्याकुमारी तक कि पैदल यात्रा की। पूरे देश के लोगों में भाई चारा बढ़ाने के लिए यात्रा किया। इसके साथ देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी के बारे में बताया। इस मौके पर वरिये उपाध्यक्ष मधुसुदन चन्द्रा, करोलीचाणसखेल, अजीत दुबे, विजय दुबे, महिला मोर्चा अध्यक्ष बेबी पासवान, असलम अंसारी, नरेश मोहन साह – जलालुद्दीन, अमरनाथ मिश्रा, बिमल भैया, उपाध्यक्ष सुभाष मंडल व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *