निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । बेवा पीपला में आयोजित विश्व आदिवासी दिवस सह सम्मान समारोह में जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी पहुंचे। मौके पर विधायक पारंपारिक आदिवासी वेशभूषा में नजर आए। मौके पर हजारों की संख्या में आदिवासी समुदाय के लोग उपस्थित हुए। ढोल नगाड़े के बीच विधायक जी का स्वागत करते हुए कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाया गया और जिंदाबाद के नारे लगे। आदिवासी रीति रिवाज और संस्कृति की झलक पूरे कार्यक्रम के दौरान देखने को मिली। पूरा माहौल इरफान सोरेन इरफान मुर्मू से गूंज उठा। मौके पर विधायक ने कहा कि हर साल 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के तौर पर मनाया जाता है। इसी कड़ी में आज भी बेवा पीपला में इतना बड़ा आयोजन किया गया है। ये दिन आदिवासी समुदाय के लोगों के संरक्षण और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने का दिन है।
मैं लगातार आदिवासियों के हित की लड़ाई लड़ता हूं और उनकी आवाज को सड़क से लेकर सदन तक बुलंद करने का काम करता हूं। आज मैंने अपने क्षेत्र जामताड़ा में खास कर आदिवासी महिलाओं को आगे लाने का काम किया है। आज मैंने पूरे आदिवासी समाज को एक नई पहचान देने का काम किया हूं। हमारा आदिवासी समाज काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है और वो किसी से भी कम नहीं है।।आगे विधायक ने कहा की भाजपा वाले हमेशा से इस समाज को नीचा दिखाने का काम किया है। अभी हाल के दिनों में हमने देखा कि किस प्रकार मध्यप्रदेश में एक भाजपा नेता ने सरेआम हमारे आदिवासी के चेहरे पर पेशाब कर दिया। उसके तुरंत बाद ही मणिपुर में सरेआम हमारी आदिवासी महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाया गया और उनका बलात्कार किया गया। भाजपा कभी भी आदिवासियों को सम्मान नहीं दे सकती। यह लगातार आदिवासियों का शोषण करती आ रही है और भाजपा की नजर सिर्फ उनके जल जंगल और जमीन पर है।
आदिवासियों के अस्तित्व की रक्षा अगर कोई कर सकती है तो वह कांग्रेस पार्टी है। कांग्रेस पार्टी हमेशा सम्मान देने का काम करती है और सभी जाति संप्रदाय के लोगों को एक साथ लेकर चलने का काम कर रही है। आगे विधायक ने कहा कि भाजपा का असली चेहरा लोगों के सामने आ चुका है। पूरा आदिवासी समाज भाजपा को कभी माफ नहीं कर सकता।आदिवासियों के मान सम्मान के साथ कोई खिलवाड़ करेगा तो इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भाजपा इरफान अंसारी की लोकप्रियता से घबरा गई है और जानबूझकर हमारे बयानों को एडिट कर जनता को दीगभ्रमित करना चाहती है। परंतु मैंने कहा है की जितनी भी जालसाजी या बेईमानी करना है कर लो लेकिन मुझे जनता से कोई अलग नहीं कर सकता। जनता हमारे दिल में बसते हैं। आने वाले 2024 चुनाव में जामताड़ा की जनता ने मन बना लिया है और भाजपा को पूरी तरह से खदेड़ कर ही दम लेगी।।मौके पर उपस्थित मुक्ता मंडल ने कहा की आदिवासियों के हित की लड़ाई अगर कोई लड़ रहा है तो वह इरफान अंसारी है।
दिन रात क्षेत्र में जनता के बीच रहते हैं और उनके हर सुख दुख में सबसे आगे बढ़ चढ़कर खड़ा रहते हैं। विधायक जी के नेतृत्व में जामताड़ा लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है और यहां के लोगों का मान सम्मान भी बढ़ रहा है। हम सभी लोग आने वाले चुनाव में भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार हैं। मौके पर उपस्थित मुखिया देविसन ने कहा की जामताड़ा विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी हम आदिवासियों की आवाज है। यह लगातार हमारे लिए लड़ाई लड़ते आ रहे हैं और समाज में हम आदिवासियों को एक नई पहचान देने का काम किए हैं। हम सभी लोग प्रण लेते हैं कि इन्हें आजीवन अपना विधायक बना कर रखेंगे। मौके पर मुखिया मीरूदी सोरेन शिवधन मुर्मू मोगली मुर्मू कालिदास बसंती परिमल मंडल मास्टर दाऊद अरुण दास विमल हेंब्रम लखीराम मुर्मू वीरेंद्र मुर्मू अशोक कुमार राणा रमावती परिमल टुडू अजीत मुर्मू मंटू कॉल अर्जुन मुर्मू जयदेव टुडू वीरू कोल सुबोध ओझा विनोद छतरी परवेज रहमान तनवीर आलम दानिश रहमान मलिक मिश्रा बुलु चक्रवर्ती सहित अन्य मुख्य रूप से उपस्थित थे।
