निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय नेतृत्व के द्वारा झारखंड के प्रथम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर खुशी व्यक्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह ने कहा कि बाबूलाल मरांडी के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर संगठन में एक नई स्फूर्ति और जान आएगी कार्यकर्ताओं में एक नया जोश आएगा जो आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों में जीत में अहम भूमिका निभाएगा l सोमनाथ सिंह ने कहा विशेषकर संथाल परगना और जामताड़ा जिला बाबूलाल जी के लिए पूर्व परिचित है और इसका पूरा लाभ संगठन को मिलेगा एक आदिवासी मुख्यमंत्री बनने से राज्य के आदिवासियों में खुशी का माहौल है और आदिवासी ज्यादा से ज्यादा भारतीय जनता पार्टी से जुड़ कर झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार के खिलाफ जाएंगे l सोमनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को बाबूलाल मरांडी को प्रदेश अध्यक्ष बनाने पर धन्यवाद दिया।
