निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । भाजपाइयों के द्वारा जामताड़ा नगर में महाजनसंपर्क अभियान के निमित्त घर घर गली मोहल्ले जाकर जनसंपर्क अभियान चलाया गया। जामताड़ा नगर जनसंपर्क अभियान में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र मंडल उपस्थित रहे। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के नेतृत्व में 9 साल के सेवा, सुशासन और जनकल्याण के उपलक्ष में 30 मई से लेकर 30 जून तक महा जनसंपर्क अभियान का आयोजन किया गया हैं। इसी में जामताड़ा भाजपा इकाई के द्वारा महा जनसंपर्क अभियान के अंतिम चरण में जामताड़ा नगर में मोदी सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए जनसंपर्क अभियान का आयोजन किया गया।

जनसंपर्क अभियान के दौरान भाजपा वरिष्ठ नेता वीरेंद्र मंडल जामताड़ा नगर वासियों से जन संपर्क कर मोदी सरकार के द्वारा 9 साल में किए गए विभिन्न प्रकार के जनकल्याणकारी योजनाओं और उनसे जामताड़ा नगर वासियों के मिले लाभ एवं मिलने वाले लाभ के बारे में बताया। भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल ने नगर वासियों से अपील किया कि आने आने वाले आगामी विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव में भारी मतों से भाजपा प्रत्याशियों को जीता कर भाजपा की सरकार बनाए। भाजपा के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र मंडल ने कहा कि भाजपा प्रदेश द्वारा निर्देशित कार्यक्रम महाजनसंपर्क कार्यक्रम के निमित्त जामताड़ा नगर पंचायत के सभी 16 वार्डों में जनसंपर्क अभियान चलाया गया।

केंद्र में मोदी सरकार के 9 वर्ष के जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पर्ची और बुकलेट के द्वारा नगर वासियों के बीच वितरण किया गया तथा साथ ही केंद्र सरकार के 9 वर्षों के जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को विस्तार पूर्वक बताया गया। मंडल ने कहा कि अगर प्रधानमंत्री आवास का सबसे ज्यादा लाभ लेने वाला कोई शहर है तो वह है जामताड़ा नगर। प्रधानमंत्री मोदी की दया नहीं की जामताड़ा झुग्गी मुक्त शहर है। मौके पर मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह, चंदन राउत, गौउर बावरी, अशोक चौबे, राहुल शर्मा शंकर यादव, लखविंदर सिंह बृजेश रावत ,रतन महतो सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *