रामावतार स्वर्णकार
इचाक : बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र के भावी विधायक प्रत्याशी गौतम कुमार ने बरकट्ठा विस में चाचा भतीजा की सियासत पर तंज कसते हुए कहा की 20 वर्षों से बरकट्ठा विधानसभा की राजनीति चाचा भतीजा के पारिवारिक खेल में सिमट कर रह गयी है। पुरे विधानसभा क्षेत्र के बरकट्ठा, जयनगर, चलकुशा, इचाक, टाटीझरिया, दारू व चंदवारा प्रखंड के तमाम जनता चाचा भतीजा की गंदी राजनीति से ऊब चुकी है और 20 वर्षों से एक ही परिवार के बीच सिमटी हुई राजनीति से तंग आकर इस बार जनता परिवर्तन के मूड में है। जिससे 2024 में विधानसभा क्षेत्र में बदलाव के असार दिख रहे हैं। युवा नेता व पूर्व विधायक प्रत्याशी गौतम कुमार ने कहा कि लंबे समय की राजनीति में दोनों चाचा भतीजा करोड़ो की संपत्ति बनाने में कामयाब रहे।

उनका क्षेत्र की जनता की अपेक्षाओं से कभी कोई सरोकार नहीं रहा। चाचा ने फर्जी प्रोफेसर की डिग्री दिखाकर व कफन के नाम पर वोट मांगा और जनता के विश्वास का नाजायज फायदा उठाया। वही भतीजा वर्तमान विधायक अमित कुमार यादव कभी बाँझेडीह पवार प्लांट में सेटिंग कर अपनी तिज़ोरी भरते रहे और अपनी नाकामयाबी का ठीकरा सरकार पर थोपते रहे। फिलहाल वर्तमान विधायक की राजनीति का खेल चंद दलालों के बीच सिमट कर रह गया है। चाचा भतीजा की गंदी राजनीति को अब क्षेत्र की जनता समझ चुकी है और इस बार सबक सिखाने के मूड में है। भले ही दोनो पैसे के दम पर बड़े पार्टियों से टिकट की दावेदारी पेश करेंगे, लेकिन अब जनता दोनों को पूर्ण रूप से नकार चुकी है। इस बार “चाचा भतीजा नाय चलतो, गौतम कुमार के लावे पड़तौ” का नारा बरकट्ठा विधानसभा के तमाम जनता के मुख से निकल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *