निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । रविवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र मंडल बतौर मुख्य अतिथि के रूप में गांधी मैदान में रथ यात्रा के उपलक्ष में आयोजित भागवत कथा में सम्मिलित हुए। राजा बल्लभ जिउ एवं न्यूटाउन संकीर्तन समिति के द्वारा सात दिवसीय भागवत कथा का आयोजन किया गया है। इस भागवत कथा में मुख्य कथावाचन कोलकाता से आए परम पूज्य गुरुदेव श्री श्री सुब्रतो बंदोपाध्याय महाराज जी कर रहे हैं। भाजपा वरिष्ठ नेता वीरेंद्र मंडल ने कहा कि रथ यात्रा के शुभ अवसर पर रथ यात्रा के शुभ अवसर पर राजा बल्लभ जिउ एवं न्यूटाउन संकीर्तन समिति की ओर से जामताड़ा के एतिहासिक गांधी मैदान में सात दिवसीय भव्य भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर कोलकाता से आए परम पूज्य महाराज जी के द्वारा भागवत कथा का वाचन किया जा रहा है एवं स्थानीय कलाकारों के द्वारा भजन गायन एवं नृत्य की प्रस्तुति दी जा रही है।
जामताड़ा के सभी श्रद्धालु भाई-बहन बड़े प्रेम की भाव से भगवत कथा का श्रवण कर रहे हैं। इस धार्मिक अनुष्ठान के लिए आयोजनकर्ताओं को धन्यवाद देता हूं। मौके पर मुख्य रूप से मोहन लाल बर्मन, सुभाष दत्ता ,गंगाधर मंडल, संजय बर्मन, मीहीर साधु, गोपाल मंडल, वीर सेन आदि उपस्थित रहे।
