रामावतार स्वर्णकार
इचाक: प्रखंड के सुदूरवर्ती कलाद्वार गांव में श्री श्री 1008 शतचंडी एवं रामायण महायज्ञ सह देवी मण्डप एवं मारूतिनंदन प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मंगलवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें 2501 महिलाएं और कन्याओं ने भाग लिया। गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा नवनिर्मित देवी मण्डप से निकलकर जोगीडीह, जगड़ा, डॉय, पोखरिया होते हुए शिवशक्ति गंगाधाम पहुंचा। जहां आचार्य अच्युतानंद मिश्र, उपाचार्य अरुण पाण्डेय, व्यास सीताराम मिश्र, वैदिक प्रीतम पाठक, शेखर पाण्डेय, सुरेन्द्र मिश्र के नेतृत्व में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विधिवत मां गंगा की पूजा अर्चना किया गया। तत्पश्चात् महिलाओं ने कलश में जल भरकर खुशी से नाचते गाते पुनः यज्ञस्थल पहुंचें। इस दौरान जय माता दी और जय श्री राम के जयकारों से पुरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। इस दौरान पुजारी पारसनाथ यादव, नागेश्वर मेहता, कैलाश रवानी, राजेंद्र प्रसाद मेहता, राजकुमार राम, श्यामसुंदर मेहता, सुनील मेहता वासुदेव मेहता समेत 34 पुजारियों ने समस्त पूजा अनुष्ठान कार्य को संपन्न कराया। मौके पर विधायक अमित कुमार यादव, पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव, जिप सदस्य रेणु देवी, भाजपा के वरिष्ठ नेता बटेश्वर मेहता, सांसद प्रतिनिधि सुनिल कुमार मेहता, भागवत मेहता, ओम प्रकाश मेहता, हरिहर मेहता, विधायक प्रतिनिधि सच्चिदानन्द अग्रवाल, उप प्रमुख सत्येंद्र कुमार, पूर्व उप प्रमुख चंद्रदेव मेहता, मुखिया संघ के ज़िला अध्यक्ष रंजित कुमार मेहता, मुखिया नंदकिशोर मेहता, सीता कुमारी, सुनिता देवी, मुखिया प्रतिनिधि कुशलचंद मेहता, दयानंद मेहता, रेणु देवी, पूर्व मुखिया अशोक यादव, बसन्त मेहता, इंद्रदेव मेहता, समाजसेवी रामलखन मेहता समेत सैकड़ो लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में यज्ञ कमेटी के अध्यक्ष राजेन्द्र मेहता, सचिवनागेश्वर मेहता, कोषाध्यक्ष मनोज मेहता समेत समस्त ग्रामीणों की भूमिका अहम रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *