निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । मंगलवार को जामताड़ा नगर अध्यक्ष पिंटू गुप्ता की अध्यक्षता में राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम महा जनसंपर्क अभियान के तहत आजीवन सहयोग निधि संग्रह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से आजीवन सहयोग निधि संग्रह कार्यक्रम के जिला संयोजक भाजपा के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र मंडल उपस्थित रहे। आजीवन सहयोग निधि कार्यक्रम के अंतर्गत जामताड़ा नगर के कई गणमान्य एवं बुद्धिजीवी व्यक्तियों ने सहयोग राशि देकर आजीवन सहयोग निधि की सदस्यता ग्रहण की। इस सुअवसर पर जामताड़ा नगर के वरीय अधिवक्ता मोहनलाल वर्मन , अधिवक्ता मुकेश सिंह जैसे कई गणमान्य व्यक्तियों ने ने सहयोग राशि प्रदान कर आजीवन सहयोग निधि कार्यक्रम की सदस्यता ग्रहण की।

आजीवन सहयोग निधि संग्रह कार्यक्रम के जिला संयोजक बिरेंद्र मंडल ने कहा कि भाजपा जामताड़ा नगर अध्यक्ष पिंटू गुप्ता एवं जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह के नेतृत्व में जामताड़ा नगर में आजीवन सहयोग निधि संग्रह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके तहत भारतीय जनता पार्टी के प्रति समर्पित व्यवसायियों बुद्धिजीवियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने सहयोग राशि प्रदान कर आजीवन सहयोग निधि संग्रह कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता पार्टी की आजीवन सदस्यता ग्रहण की। जामताड़ा शहर के गणमान्य वरीय अधिवक्ता मोहनलाल बर्मन ने सहयोग राशि प्रदान कर आजीवन सहयोग निधि संग्रह कार्यक्रम की सदस्यता ग्रहण की। वरीय अधिवक्ता मोहनलाल वर्मन जनसंघ के समय से लेकर अब तक भारतीय जनता पार्टी के प्रति समर्पित हैं।

जामताड़ा में भारतीय जनता पार्टी समय-समय पर मोहनलाल वर्मन से सलाह मशवरा कर कई एक कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए प्रेरणा लेती है। यह हम सबके लिए बड़ा ही गौरवान्वित झण है की अधिवक्ता मोहनलाल वर्मा ने आजीवन सहयोग निधि संग्रह कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सहयोग राशि प्रदान की। मौके पर मुख्य रूप से भाजपा जिला महामंत्री सुमित सरण ,भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुकुमार सरखेल, भाजपा ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष रंजीत यादव, नगर मंत्री जितेंद्र दुबे, अशोक मंडल बृजेश रावत, लखविंदर सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *