निशिकांत मिस्त्री की खास रिपोर्ट :

जामताड़ा । आम की कीमत ढाई लाख रुपए किलो सुनकर आप पहली बार में विश्वास नहीं करेंगे। लेकिन यह सही है। अब आपको बताते हैं कि जामताड़ा जिले के रहने वाले दो युवा भाइयों ने विश्व के सबसे महंगे आम ‘मियाजाकी’ को अपने खेत में सफलतापूर्वक उगाया है। दोनों किसानों ने कई अन्य देशों के महंगे आम को भी उगाया है। हर दिल को अचंभित करने वाला यह खबर है। यहां के दो युवा अरिंदम चक्रवर्ती और अनिमेष चक्रवर्ती ने मियाजाकी नस्ल की आम की खेती में सफलता हासिल की है। यह दुर्लभ किस्म का आम अंतरराष्ट्रीय बाजार में 2 लाख 70 हजार रुपये प्रति किलो की दर तक बिकता है। वैसे सामान्यतः भारतीय बाजार में यह आम पंद्रह से बीस हजार रुपये प्रति किलो की दर से बिकता है। इन दोनो ने अपने बाग में इस आम के सात पेड़ को लगाया है। इनमें से तीन पेड़ों पर फल भी लग चुके हैं।

मियाजाकी आम के आलावे भी इन्होंने 45 विदेशी आम के नस्ल के पौधे लगाए है जिनमे अलफांसो,आइबेरियन ,किंग ऑफ, चाकापात,इंडोनेशिया के हारून मनीष,बन्नाना मेंगो,पोर्टेल मेंगो,हनीड्यू है। मियाजाकी आम की सबसे ज्यादा खेती जापान में होती है। इसका असली नाम ताइयो नो टमंगो है। यह पूरी तरह से पकने के बाद 900 ग्राम से 1 kg तक का एक आम होता है। वेसिक बाजार में इस आम को सबसे ज्यादा पसन्द किया जाता है । यह आम औषधि गुणों से भरपूर होता है। इस आम की मिठास सब को अपनी ओर आकर्षित करती है और इस आम और अन्य आमो की तुलना बिल्कुल नहीं होता है। इसलिए यह आम बेसिक बाजार में 2 लाख 70 हजार रुपए किलो तक बिकता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *