निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । भारतीय जनता पार्टी प्रदेश निर्देशानुसार 30 मई से 30 जून तक चलने वाले महाजनसंपर्क अभियान के तहत आज विकास तीर्थ कार्यक्रम किया गया। जामताड़ा भाजपा जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा 9 साल में किए गए विकास कार्यों में से जामताड़ा विधानसभा में मां चंचला रेलवे फ्लाईओवर का निर्माण तथा जामताड़ा नगर भवन का निर्माण एक मुख्य विकास को दर्शाता है। इसके अलावा भी पूरे जिले में केंद्र सरकार द्वारा अलग-अलग विकास कार्य किया जा रहा है जिसके तहत आज के कार्यक्रम में सभी आम जनता के बीच केंद्र सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों को बताया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल, भाजपा जिला महामंत्री सुमित शरण,संतन मिश्रा,सतीश सिंह,दुबराज मंडल,रंजीत यादव,पिंटू गुप्ता,रंजीत राणा,अंजनी तिवारी, नरेश बर्मन,अशोक मंडल,भीम महतो,शंकर महतो उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *