क्षेत्र का विकास करना हमारी पहली प्राथमिकता – अन्नापूर्णा देवी
रामावतार स्वर्णकार
इचाक । क्षेत्र की लोकप्रिय सांसद और केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी और जिला परिषद अध्यक्ष उमेश मेहता ने शुक्रवार को डीएमएफटी मद से स्वीकृत प्रखंड के दो स्थानों में 1 करोड़ 58 लाख की योजना का शिलान्यास शिलापट्ट का अनावरण कर किया। इनमे एक इचाक प्रखंड के मध्य विद्यालय करियातपुर (चंदा) में 93 लाख और कल्याण गुरुकुल सिझुवा में 65.69 लाख के लागत से उन्नयन कार्य शामिल हैं। इस दौरान केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा की पूरे लोक सभा क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। इसी कड़ी में कई विद्यालयों को भी विकसित करने का कार्य किया जा रहा है, ताकि छात्र छात्राओं को गुणवता पूर्ण शिक्षा मिल सके। क्षेत्र का विकास करना ही हमारी पहली प्राथमिकता है।
लगातार क्षेत्र में योजनाओं का शिलान्यास होना विकास को दर्शाता है। जल्द क्षेत्र में कई और विकास योजनाओं को जमीन पर उतारा जायेगा। जीप चेयरमैन उमेश प्रसाद मेहता ने कहा की क्षेत्र का सर्वांगीण वहां के शिक्षा के स्तर पर निर्भर करता है। क्षेत्र का विकास तभी होगा जब इस क्षेत्र में शिक्षा की व्यवस्था अच्छी हो। साथ ही कहा nकी क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयासरत हू। सड़क, भवन, पूल पुलिया समेत अन्य विकास योजनाओं को धरातल पर उतारना है। इस दौरान कल्याण गुरुकुल में शिक्षा प्राप्त कर रही छात्राओं ने अतिथियों का स्वागत किया एवम गुरुकुल द्वारा पढ़ाए जा रहे स्किल डेवलपमेंट कोर्स की जानकारी दी।
मौके पर सांसद प्रतिनिधि सुनील मेहता, जीप सदस्य रेणु देवी, सांसद प्रखंड प्रतिनिधि भागवत मेहता, हरिहर मेहता, ओमप्रकाश मेहता, महेश साव, मुखिया निशु कुमारी, पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष गौतम नारायण सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुभाष सोनी, जयनंदन मेहता, पूर्व मुखिया डेग्नारायण मेहता, मनोज मेहता, संवेदक रंजित कुमार मेहता, संजय कुमार मेहता, हृदयांशू कुमार, अशोक मेहता, अवधेश मेहता, पंकज कुमार, सुधीर मेहता, रेनू कुमारी, संजय मेहता, रंजीत मेहता, मनोज मेहता, छोटेलाल मेहता, सुनील मेहता, दिनेश मेहता, मुनेंद्र मेहता, निर्मल कुमार मेहता, मिथलेश राम, जेपी मेहता, दिलीप शर्मा, नीरज कुमार, राकेश मेहता, बच्चन मेहता समेत कई लोग उपस्थित थे।
