रामावतार स्वर्णकार
इचाक । रमजान के अंतिम दिन ईद उल फितर का त्योहार इचाक प्रखंड में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर इचाक के बड़ी मस्जिद, छोटी मस्जिद, मंगुरा मस्जिद, राइन मुहल्ला मस्जिद, गोबरबन्दा, धवइया, जलौन्ध, मदनपुर, देवकुली, लुन्दरू, दरिया, डुमरौन, डोय समेत प्रखण्ड के सभी मस्जिदों में मुस्लिम समुदाय के लोंगो ने ईद की नमाज अदा किया, एक दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारक बाद दिया। और अल्लाह से समाज में एकता, भाईचारा और अमन चैन बरकरार रखने की दुआ मांगी। इसके साथ ही एक माह से चल रहा रमजान ईद के नमाज के साथ संपन्न हो गया।
इचाक के बड़ी मस्जिद के पास प्रशिक्षु आईएएस शताब्दी मजूमदार, सीओ मनोज महथा, जिप अध्यक्ष उमेश प्रसाद मेहता, बीस सूत्री अध्यक्ष मनोहर राम, विधायक प्रतिनिधि सच्चिदानन्द अग्रवाल, मुखिया अशोक कपरदार, किरण देवी, थाना प्रभारी धनंजय सिंह, भाजपा नेता बटेश्वर मेहता, कांग्रेस नेता अब्दुल रहमान, दिंगबर मेहता, भाजपा मण्डल अध्यक्ष सुभाष सोनी, पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष गौतम नारायण सिंह, मौलाना मोख्तार, पूर्व मुखिया निर्मल कुमार, प्रो राजेंद्र यादव, मुन्ना मल्लिक, समाजसेवी रविशंकर उर्फ भोला, आशीष कुमार सोनी, सरदार कर्णवीर सिंह, मो हाफिज, शहजाद आलम, सरफराज आलम, मो हकीक, सिकंदर अंसारी, एजाज इराकी, सिकंदर अंसारी, मुमताज आलम, प्रीतम सिंह, भोलू गिरी, समेत कई लोग शामिल होकर ईद की मुबारकबाद दिया।
