कृष्णा प्रसाद
मिहिजाम । मिहिजाम भाजपा नगर कार्यालय में भाजपा का 43 वा स्थापना दिवस चिरेका रोड स्थित पार्टी कार्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। मिहिजाम नगर भाजपा अध्यक्ष मुकेश यादव की अध्यक्षता में इस दौरान बड़ी सी स्क्रीन टीवी के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का वक्तव्य का सीधा प्रसारण भी पार्टी कार्यकर्ताओं एवं लोगों ने देखा। मौके पर मुकेश यादव ने कहा कि भाजपा अपने स्थापना काल से शून्य से शिखर तक का जो सफर तय की है। उसे आगे बढ़ाने मैं भाजपा के सभी कर्मठ कार्यकर्ता हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होने कहा की मिहिजाम में भाजपा के हर घर झंडा लहराने का लक्ष्य जो हम लोग निर्धारित किए हैं। उसके तहत पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता जी जान से काम करने का निर्णय किए हैं। मौके पर नगर अध्यक्ष की अगुवाई में लोगों को भाजपा का झंडा भी वितरण किया गया। मौके पर प्रकाश रजक, शंकर कापड़ी,बेबी सरकार, कमल गुप्ता, अनीता शर्मा, मनोज पासवान, संजीत कुमार, सुरेंद्र नाथ तिवारी, पहलाद रजक, ब्यूटी सिंह, रंजू देवी, संजू देवी, उपेंद्र राम आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *