निशिकान्त मिस्त्री

जामताड़ा । राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन आज व्यवहार न्यायालय में जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वरा किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह प्राधिकार के अध्यक्ष रंजीत कुमार एवं डीएलएसए के सेक्रेटरी अभिनव कुमार ने दीप प्रज्वलित कर लोक अदालत प्रारंभ किया गया। जिसमें 20 बैंच बनाया गया है। जहाँ पाँच हजार दो सौ 52 मामला आया जिसमें से पाँच हजार 25 मामले का निपटारा किया गया। जिसमें दो करोड़ 14 लाख 12 हजार दो सौ 68 रुपए कलेक्शन किया गया।

यहाँ बिजली, बैंक, दुर्घटना, बीमा, लोन व अन्य समस्याओं से सम्बंधित मामलो का निपटारा किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा सभी बैंच में एक एक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया। जहाँ लोग अपनी समस्या को रख कर समाधान कराते दिखे। इस माध्यम से लोगों को बिना खर्च व बिना समय व्यतीत किये न्याय मिला है और दोनों पक्षों की जीत भी हुई। इस मौके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह प्राधिकार के अध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया की राष्ट्रीय लोक अदालत एक ऐसा वैकल्पिक व्यवस्था है जिसमें सिविल, क्रिमिनल व अन्य समस्या का निपटारा किया जाता है।

जो मामले कोर्ट तक नही आया है उसका भी यहाँ समाधान होता है। साथ ही हमलोगों ने विवाह संबंधित मामले और दुर्घटना में मौत होने पर एक परिवार को 16 लाख रुपय का चेक बिना कंपनी से दिलवाया है जो बहुत बडी उपलब्धि है। वहीं डीएलएसए के सेक्रेटरी अभिनव कुमार ने कहा की अब लोगों को न्याय के लिए कोर्ट में एक और सिस्टम गया है। जो लोक अदालत है। इस माध्यम से अब हमलोग घरों तक पहुंच कर लोगों को लाभ देते हैं। जो गरीब तबके से आते हैं या कोई महिला जिसका कोई नही है वैसे लोगों को मुफ्त सेवा दिया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *