कृष्णा प्रसाद
मिहिजाम । हिंदू नव वर्ष के अवसर पर मंगलवार सुबह कलश यात्रा निकाली गई।इस कलश यात्रा में हजारों की संख्या में क्षेत्र की महिलाओं ने भाग लिया। मिहिजाम माल पड़ा स्थित हाईस्कूल मैदान में मंगलवार से आयोजित सात दिवसीय भागवत कथा एवं ज्ञान यज्ञ को लेकर कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा हाईस्कूल मैदान से प्रारंभ होकर हाई स्कूल रोड, मेन रोड होते हुए चिरेका रोड स्थित बड़ा शिव मंदिर में कलश में मंदीर से कुआं की जल भर वापस हाईस्कूल मैदान पहुंची। इस सात दिवसीय भागवत कथा एवं ज्ञान यज्ञ में कथा वाचक के रूप में अयोध्या से पधारे पंडित प्रदीप मिश्र कथा सुनाएंगे।इस संबंध में आयोजक समिति सदस्य आनंद पांडे, हीरालाल दास, व काजू शर्मा ने बताया कि इस सात दिवसीय भागवत कथा एवं ज्ञान यज्ञ में मिहिजाम के संपूर्ण निवासी, नवयुवक संघ मिहिजाम एवं दिशारी क्लब सेवा समिति का सहयोग लिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि इस दौरान भजन कीर्तन होगा। इस कार्यक्रम में दुमका सांसद सुनील सोरेन, पूर्व मंत्री लुईस मरांडी, पूर्व मंत्री रणधीर सिंह, विधायक ढुल्लू महतो, नेता वीरेंद्र मंडल, तरुण गुप्ता जैसे नेता पहुंचने की बात की।मौके पर मिहिजाम नगर परिषद के अध्यक्ष कमल गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष बालमुकुंद रविदास, वार्ड पार्षद साधन महत्तो,प्रकाश रजक, पूना बावरी, विक्की साब, सूरज साहू, राहुल वर्मा, अजय कुमार, राजूराम, मिथुन माल सहित मिहिजाम थाना के जवान मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *