धनबाद । रविवार की देर शाम सरायढेला थाना क्षेत्र के स्टील गेट बाजार में एक युवक ने जहर खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की। जिससे पूरे बाजार अफरा- तफरी का माहौल हो गया । स्थानीय लोगों का कहना है कि सरायढेला थाना क्षेत्र स्थित न्यू बैंक कॉलोनी निवासी गणेश कुमार सिंह ने रविवार की देर शाम स्टील गेट शनि मंदिर के समीप बीच बाजार में जहर खा लिया जिसके बाद सड़क पर गिर पड़ा। जिससे बाजार में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने युवक को आनन-फानन में SNMMCH हॉस्पिटल ले गए। जहां उसका इलाज शुरू किया गया। हालांकि उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

इस संबंध में लोगों का कहना है कि पूर्व में युवक का बड़ा भाई भी जहर खाकर अपनी जान गवा चुका है। जिसके बाद से इसकी मानसिक स्थिति बिगड़ी हुई थी। युवक के पिता स्टील गेट में ही लिट्टी-चोखा का दुकान चला कर अपने परिवार का गुजर-बसर करते हैं। वहीं युवक द्वारा जहर खाने के कारणों का अब तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *