कुमार अजय
कतरास । धनबाद अनुमंडल के जोगता थाना क्षेत्र के एक नंबर इंक्लाइन के समीप पुलिस व सी आई एस एफ ने छापेमारी कर लगभग एक हजार बोरियो में भरे कोयले को जब्त कर लिया,छापेमारी के पूर्व ही धंधेबाज भाग खड़े हुये,जानकारों ने बताया कि बीते कई दिनों से जोगता के ग्रामीणों ने कोयला चोरी पर अंकुश लगाने के लिये पुलिस और सी आई एस एफ से शिकायत के कारण आज छापेमारी में भारी मात्रा में अवैध कोयला जब्त किया।बीती देर रात्रि से ही ग्रामीण डटे हुए थे ,सीआईएसएफ छापेमारी करने पहुंची तो अवैध कोयले देखकर सबकी आंखें फटी की फटी रह गई,बताया जा रहा है कि
200 टन से अधिक अवैध कोयला जब्त होने की बात कही जा रही है। चर्चा है कि गुरुवार को कतरास क्षेत्र के चन्दौर पैच में अवैध उत्खनन के दौरान कई लोग घायल व मौत होने की घटना के बाद जिला प्रशासन व प्रबंधन ने खाना पूर्ति के लिये छापेमारी के खेल खेल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *