तीसरा। घनुडीह ओपी अंतर्गत लालटेन गंज जागो के घर के समीप गुप्त सूचना के आधार पर झरिया सीओ परमेश कुशवाहा व घनुडीह ओपी प्रभारी मुकेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से छापामारी कर लगभग 200 टन कोयला व झोड़ी किया जप्त । सूत्रों की माने तो स्थानीय लोगों की साठगांठ से होती है नितदिन अबैध कोयला की भारी पैमाने पर अबैध कारोबार। वहीं कोयला चोर रात के अंधेरे का फाइदा उठा कर भागने में सफल रहे। छापामारी से कोयला चोरों में हड़कंप मचा हुआ है। छापामारी के दौरान BCCL आधिकारी एरिया 9 और 10 के आधिकारी को सूचना दिया गया तो आधिकारी एक दुसरे को अपना क्षेत्र नही होने का हवाला देते हुए एक दुसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते हुए अपना पल्ला झाड़ते हुए दिखाई दिए।
जबकि जप्त कोयला उठाव के लिए पेलोडर व हाइवा वाहन की मांग करते रहें छापामारी आधिकारी। इसके लिए सीआईएसएफ को भी सूचना दी गई लेकिन नाही एरिया 9 के बीसीसीएल परबंधन घटना स्थल पहुंची नाही सीआईएसएफ के आधिकारी इससे साफ झलक दिखाई दे रही है कि सरकारी संपत्ति को बचाने में आधिकारी कितना गंभीर है।वहीं लगभग दो घण्टे बीत जाने के बाद भी जब कोई आधिकारी उक्त स्थल नही पहुंचे तो अंचलाधिकारी साहब थके हारे अंत में घनुडीह ओपी प्रभारी मुकेश कुमार सिंह को जब्त कोयला घटना स्थल पर ही सुपुर्द कर चलते बने। लगभग 11,30 बजे सीआईएसएफ इंस्पेक्टर महाबीर सिंह अपने दलबल के साथ घटना स्थल पहुच कोयला के उठाउ कार्य शुरू किया जो लगभग 1 बजे रात्रि तक चली हलाके समाचार लिखे जाने तक किसी भी तरह की लिखित शिकायत क्षेत्रिय थाना में नहीं किया गया है।
परमेश कुशवाहा, झरिया सीओ,,,
मामले को लेकर झरिया सीओ ने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्यवाही की गई मौके से लगभग 5 से 6 ट्रक अवैध कोयला बरामद हुआ है ।कोयला किसका है। इसका सिंडिकेट कौन है। उसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कोयला चोरी रोकने की बीसीसीएल प्रबंधन की भी जिम्मेवारी बनती है।
यादव जी का है अवैध कोयला, सतेंदर की देख- रेख में होता है काम,,,,,,,
वही स्थानीय लोगों ने नाम ना बताने की शर्त पर बताया कि यह अवैध कोयले का काला साम्राज्य यादव जी का है । सतेंदर और उमेश की देख- रेख में अवैध कोयला जमा कर भेजा जाता है यूपी, बिहार समेत बंगाल, जो जगजाहिर है । लेकिन उस पर कोई कार्यवाई नही होती है । मोहरीबांध, डालटेनगंज, कुजामा, अलकडीहा, पहाडिगोडा, पारबाद, लोदना समेत विभिन्न क्षेत्रों में आज भी जारी है अवैध कोयले का कारोबार ।
वही सीआईएस एफ क्राइम दीपक कुमार पाण्डे ने बताया की फिलहाल कोयला जप्त किया गया है कांटा कराने के बाद ही पता चल पायेगा की कुल कोयला कितना टन है अनुमान है कि लगभग तिन आ चार ट्रक कोयला हो सकता है।
